Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बहुमत परीक्षण से पहले अपने घर में रोके सारे MLA, क्या बिहार में खेला करने वाले हैं तेजस्वी यादव?

हमें फॉलो करें Tejashwi Yadav

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

पटना , शनिवार, 10 फ़रवरी 2024 (23:48 IST)
RJD MLA will stay at Tejashwi Yadav's residence till the trust vote : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज झा ने शनिवार को कहा कि सोमवार को सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के विश्वास मत तक पार्टी के सभी विधायक यहां तेजस्वी यादव के आवास पर रहेंगे। बिहार की 243 सदस्यीय विधानसभा में राजद के सबसे अधिक 79 विधायक हैं।
 
झा ने देर शाम यह बयान तब दिया जब पार्टी के विधायक उपमुख्यमंत्री रहते यादव को आवंटित सरकारी बंगले ‘5, देशरत्न मार्ग’ पर पहुंचे थे। बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल-यूनाइटेड (जदयू) के अध्यक्ष नीतीश कुमार के पाला बदलकर राजग के साथ जाने के बाद यादव ने उपमुख्यमंत्री पद गंवा दिया है।
राज्यसभा सदस्य झा ने कहा, न केवल हमारी पार्टी के विधायकों ने, बल्कि हमारे गठबंधन सहयोगियों ने भी 12 फरवरी तक तेजस्वी यादव के साथ रहने की इच्छा व्यक्त की है। हमारे लिए यह सिर्फ एक तारीख है, लेकिन यह निश्चित रूप से उन लोगों के लिए बहुत चिंताजनक है, जिन्होंने चुपके से सत्ता हथिया ली है।
 
तेजस्वी यादव ने दोपहर भोज का आयोजन किया था : विधायक दोपहर में यादव के घर पहुंचना शुरू हो गए थे, जहां बजट सत्र से पहले यादव ने दोपहर भोज का आयोजन किया था। शाम तक आगंतुक बंगले के अंदर थे, जिसके चारों ओर अतिरिक्त बैरिकेड्स लगाए जाने व कई विधायकों के निजी कर्मचारियों को दवाएं तथा अन्य सामान ले जाते हुए देखकर पत्रकारों के बीच हलचल तेज हो गई।
पत्रकारों ने कहा कि सूत्रों ने उन्हें बताया था कि एक बैठक आयोजित की गई है जो काफी देर तक चलेगी। जैसे ही यह खबर फैली भाजपा व जदयू के नेताओं ने बयान जारी कर आरोप लगाया कि राजद विश्वास मत से पहले टूट के डर से विधायकों को 'नजरबंद' कर रही है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

6
Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

प्रमोद कृष्णम के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा एक्शन, 6 साल के लिए पार्टी से निकाला