Publish Date: Wed, 17 Apr 2019 (07:23 IST)
Updated Date: Wed, 17 Apr 2019 (07:27 IST)
मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने मंगलवार को कहा कि वह 50 रुपए मूल्य के नए नोट को चलन में लाएगा। इस नोट पर गर्वनर शक्तिकांत दास के दस्तखत होंगे।
रिजर्व बैंक पचास रुपए का यह नया नोट महात्मा गांधी (नई) सीरीज में जारी करेगा। इन नोटों का डिजाइन महात्मा गांधी की नई सीरीज वाले 50 रुपए के नोट के समान ही होगा। आरबीआई ने कहा, 'पूर्व में जारी किए गए 50 रुपए के सभी नोट चलन में बने रहेंगे।'
उल्लेखनीय है कि 18 अगस्त 2018 को रिजर्व बैंक ने नीले रंग का नया 50 रुपए का नोट जारी किया था। वह नोट भी महात्मा गांधी सीरीज का ही है। (भाषा)