Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

हवाई जहाज की तरह मोदी के वायदे भी हुए हवा हवाई : राहुल

Advertiesment
हमें फॉलो करें Regional News
अम्बेडकर नगर , शुक्रवार, 9 सितम्बर 2016 (21:14 IST)
अम्बेडकर नगर। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की जडें मजबूत करने के इरादे से देवरिया से दिल्ली की एक महीने की 'किसान यात्रा' पर निकले पार्टी उपाध्यक्ष ने आज चौथे दिन भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को निशाने पर रखते हुए कहा कि जैसे हवाई जहाज उड़ता है, वैसे पिछले लोकसभा के चुनाव में जनता से किए गए, मोदीजी के वायदे भी हवा हवाई हो गए।  
गांधी ने आज यहां कहा कि 2014 में लोकसभा चुनाव के समय मोदी ने जनता से कई लोकलुभावन वायदे किए  थे मगर उनमें से एक भी वायदा पूरा नहीं हुआ। मसलन, किसानों का कर्ज नहीं माफ़ किया गया। युवाओं को रोजगार नहीं मिला। किसानों का 70 हजार करोड़ रुपए का कर्ज केवल कांग्रेस सरकार ने ही माफ़ किया था। आजादी के बाद हरित क्रांति कांग्रेस की देन थी और उसे अलग-अलग प्रदेशों में लागू किया गया। कुल मिलाकर केंद्र में सरकार बनने के बाद श्री मोदी और उनके मित्र मस्त हैं और जनता त्रस्त है।
 
शिव बाबा के दर्शन के बाद पार्टी महासचिव और उत्तर प्रदेश के प्रभारी गुलाम नबी आजाद, निर्मल खत्री तथा वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हाजी कफील के साथ राहुल पंचायत में किसानों के बीच पहुंचे और उनकी समस्याएं पूछने के साथ मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि हिंदुस्तान के किसानों की मदद करने के बजाय वह उद्योगपतियों पर देश का सारा धन लुटा रहे हैं।
        
उन्होंने कहा कि दुनिया में पेट्रोल का दाम कम हुआ है, लेकिन यहां कम नहीं हुआ। पेट्रोल की ज्यादा कीमत वसूली जा रही है। उसकी बढ़ी कीमतों का पैसा किसके जेब में जा रहा है। किसान को चोर कहा जाता है जबकि विजय माल्या हजारों करोड़ रुपया लेकर विदेश भाग गया, लेकिन उसे चोर नहीं कहा जाता है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मप्र में गांधी जयंती से मद्य निषेध सप्ताह का आयोजन