Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सोने के बदले अब मिलेगा दो लाख रुपए तक का कर्ज

Advertiesment
हमें फॉलो करें Regional rural banks
मुंबई , शनिवार, 18 फ़रवरी 2017 (07:47 IST)
मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक ने क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (आरआरबी) द्वारा सोने के बदले दिए जाने वाले ऋण की मात्रा को दोगुना कर दिया है।
 
अब यह बैंक सोने के बदले दो लाख रुपए तक का ऋण दे सकेंगे बशर्ते पुनर्भुगतान की अवधि 12 महीने से अधिक नहीं हो। रिजर्व बैंक ने इस बारे में अधिसूचना जारी की है। इससे पहले इन बैंकों को एक लाख रुपए तक का स्वर्ण ऋण देने की अनुमति थी।
 
केंद्रीय बैंक का कहना है कि उसने इस योजना के तहत दिए जाने वाले ऋण की राशि को एक लाख रुपए से बढ़ाकर दो लाख रुपए करने का फैसला किया है हालांकि इसके लिए कुछ शर्तों का पालन करना होगा। (भाषा) 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

लड़की उर्दू जुबां बोले तो शादी कर लूं : गुलजार