Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Reliance Jio ने नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में शुरू की 5G सेवाएं

हमें फॉलो करें Reliance Jio ने नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में शुरू की 5G सेवाएं
, शुक्रवार, 18 नवंबर 2022 (17:45 IST)
नई दिल्ली। रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने दिल्ली के बाद गुरुग्राम, नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद में अपनी 5जी सेवाएं शुरू कर दी है। रिलायंस जियो दिल्ली के अलावा मुंबई, कोलकाता, वाराणसी, चेन्नई, हैदराबाद, बेंगलुरु और नाथद्वारा में अपनी सेवाएं पहले ही शुरू कर चुकी है। इस सूची में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सबसे नया है।

दूरसंचार कंपनी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी और दावा किया कि इन इलाकों में 5जी सेवाएं बहाल करने वाली वह पहली कंपनी है। रिलायंस जियो दिल्ली के अलावा मुंबई, कोलकाता, वाराणसी, चेन्नई, हैदराबाद, बेंगलुरु और नाथद्वारा में अपनी सेवाएं पहले ही शुरू कर चुकी है। इस सूची में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सबसे नया है।

कंपनी के अनुसार, कंपनी के नेटवर्क सिग्‍नल दिल्ली-एनसीआर के सभी महत्वपूर्ण इलाकों और क्षेत्रों में मिलने लगेंगे। ज्यादातर आवासीय क्षेत्रों, अस्पतालों, स्कूल, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, सरकारी इमारतों, मॉल, प्रमुख बाजारों, टेक पार्क और मेट्रो स्टेशनों पर जियो ट्रू5जी नेटवर्क उपलब्ध होगा।

दिल्ली में जियो के ग्राहक पहले ही जियो ट्रू5जी सेवाओं का इस्तेमाल कर रहे हैं। एनसीआर क्षेत्र में 5जी सेवाएं शुरू करने के बाद ग्राहकों को जियो 'वेलकम ऑफर' का आमंत्रण मिलना शुरू हो जाएगा। इस पेशकश के तहत ग्राहकों को असीमित 5जी डेटा और एक जीबीपीएस तक की स्पीड मिलेगी। इसके लिए ग्राहकों को कोई कीमत नही चुकानी होगी।(भाषा)
Edited by : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्या ट्‍विटर बंद हो रहा है? यूजर के सवाल पर क्या बोले एलन मस्क?