Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Petrol Diesel Price: 9वें दिन मिली आम आदमी को राहत, जानिए देश के महानगरों में क्या हैं दाम

Advertiesment
हमें फॉलो करें Petrol Diesel Price: 9वें दिन मिली आम आदमी को राहत, जानिए देश के महानगरों में क्या हैं दाम
, शुक्रवार, 8 अप्रैल 2022 (09:16 IST)
नई दिल्ली। सरकारी तेल कंपनियों ने आज शुक्रवार को लगातार 9वें दिन आम आदमी को राहत देते हुए पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं की है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार को पेट्रोल के दाम 90.56 रुपए प्रति लीटर और डीजल के दाम 80.87 रुपए प्रति लीटर है। इधर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में गिरावट का रुख है। ऐसे में घरेलू बाजार में उम्मीद जताई जा रही है कि पेट्रोल-डीजल सस्ता हो सकता है।

 
देश के महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 90.56 और डीजल 80.87, मुंबई में पेट्रोल 96.98 और डीजल 87.96, चेन्नई में पेट्रोल 92.58 और डीजल 85.88, कोलकाता में पेट्रोल 90.77 और डीजल 83.75, नोएडा में पेट्रोल 88.91 और डीजल 81.33, बेंगलुरु में पेट्रोल 93.59 और डीजल 85.75, भोपाल में पेट्रोल 98.58 और डीजल 89.13, चंडीगढ़ में पेट्रोल 87.14 और डीजल 80.57, पटना में पेट्रोल 92.89 और डीजल 86.12 और लखनऊ में पेट्रोल 88.85 और डीजल 81.27 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है।
 
रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

UP: छेड़खानी पड़ी महंगी, एसीपी ने 5 सेकंड में मारे 5 थप्पड़