Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

रघुवंश प्रसाद के निधन पर भावुक हुए लालू यादव, बोले- आप इतनी दूर चले गए...

हमें फॉलो करें रघुवंश प्रसाद के निधन पर भावुक हुए लालू यादव, बोले- आप इतनी दूर चले गए...
, रविवार, 13 सितम्बर 2020 (14:14 IST)
पटना। पूर्व केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री एवं बिहार की मुख्य विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रघुवंश प्रसाद सिंह का आज दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे 74 वर्ष के थे।
webdunia
रघुवंश प्रसाद सिंह ने हाल में लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) छोड़ दी थी। रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर राजद प्रमुख लालू यादव से बेहद भावुक ट्वीट कर दु:ख जताया है। 
webdunia
रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर लालू यादव ने दुख जताते हुए कहा कि ‘प्रिय रघुवंश बाबू! ये आपने क्या किया? मैनें परसों ही आपसे कहा था आप कहीं नहीं जा रहे हैं, लेकिन आप इतनी दूर चले गए। नि:शब्द हूं. दुःखी हूं। बहुत याद आएंगे।
 
पारिवारिक सूत्रों ने यहां बताया कि फेफड़े के संक्रमण से जूझ रहे डॉ. सिंह को अभी हाल में दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। इससे पूर्व कोरोना संक्रमित होने पर उन्हें पटना एम्स में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के बाद वे स्वस्थ हो गए थे। बाद में तबीयत खराब होने उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रेडियो उद्घोषक अमीन सयानी एकदम स्वस्थ, अफवाहों से परिवार परेशान