Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

प्रियंका गांधी वाड्रा के डांस पर बवाल, भाजपा ने कहा- देश शोक में और मना रही हैं जश्न

हमें फॉलो करें प्रियंका गांधी वाड्रा के डांस पर बवाल, भाजपा ने कहा- देश शोक में और मना रही हैं जश्न
, शुक्रवार, 10 दिसंबर 2021 (22:40 IST)
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज गोवा का दौरा किया। इस बीच प्रियंका यहां लोक कलाकारों के साथ डांस कर विवादों में घिर गई हैं। जबकि पूरा देश अपने वीरों को खोने का शोक मना रहा है। इस डांस का वीडियो सामने आने के बाद प्रियंका गांधी भाजपा नेताओं के साथ-साथ सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गई हैं।

खबरों के अनुसार, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज गोवा का दौरा किया। गोवा में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। गोवा में वे महिला मतदाताओं को लुभाने और पार्टी के वोट बैंक को मजबूत करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही हैं।
उन्होंने महिलाओं के लिए नौकरियों में 30 प्रतिशत आरक्षण का वादा किया। इस दौरान प्रियंका गांधी ने दक्षिण गोवा के मोरपीरला गांव में आदिवासी महिलाओं के साथ पारंपरिक नृत्य भी किया।

एक ओर जहां पूरा देश अपने वीरों को खोने का शोक मना रहा है। वहीं प्रियंका ने यहां लोक कलाकारों के साथ डांस कर विवाद खड़ा कर दिया है। बाद में इस डांस का वीडियो सामने आने के बाद भाजपा नेताओं ने प्रियंका पर निशाना साधा है।
webdunia

इस वीडियो को साझा करते हुए भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने प्रियंका गांधी पर तंज कसते हुए लिखा, 26/11 के वक्त राहुल गांधी ने भी देर रात तक पार्टी की थी। भाई की तरह ही प्रियंका गांधी भी उस वक्त गोवा में डांस कर रही हैं, जब पूरा देश सीडीएस जनरल बिपिन रावत के अंतिम संस्कार के कारण शोक में डूबा हुआ है। क्या कोई बात इससे भी ज्यादा शर्मनाक हो सकती है?

भाजपा प्रवक्ता शहजाद जय हिंद ने भी प्रियंका गांधी के वीडियो को लेकर हमला बोला। उन्होंने लिखा- एक तरफ पूरा देश वीरों को खोने का शोक मना रहा है। अभी तो सीडीएस बिपिन रावत के अंतिम दर्शन के समय पूरे देश की आंखें नम हैं। दूसरी ओर प्रियंका गांधी हंस रही हैं, नाच रही हैं और जश्न मना रही हैं। वह इस कार्यक्रम को आगे भी बढ़ा सकती थीं। लेकिन इन्होंने जानबूझकर ऐसा नहीं किया।

भाजपा के मीडिया सलाहकार शलभ मणि त्रिपाठी ने लिखा, राष्ट्रीय क्षति पर जब पूरा देश गमजदा हो, दुखी हो, रो रहा हो, तभी गोवा से आ रही जश्न की ये तस्वीरें दिल को कचोटती हैं। देश और वीर सेना के लिए आपकी भावनाओं पर शक पैदा करती हैं। भाजपा के अलावा अन्य सोशल मीडिया यूजर्स ने भी प्रियंका गांधी पर हमला बोला।

खबरों के मुताबिक, प्रियंका गांधी ने तटीय राज्य के अपने दिनभर के दौरे के दौरान मोरपीरला गांव का दौरा किया, जहां उन्होंने आदिवासी महिलाओं के साथ बातचीत की। उन्होंने कहा कि हम मोरपीरला की मजबूत और आत्मविश्वासी महिलाओं के साथ हैं। इन महिलाओं ने गोवा में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

UP assembly election : प्रियंका गांधी ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ चुनावी रणनीति पर किया मंथन