Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने की भारत के साथ वीजा मुक्त यात्रा की हिमायत

हमें फॉलो करें रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने की भारत के साथ वीजा मुक्त यात्रा की हिमायत
, शनिवार, 17 सितम्बर 2022 (01:11 IST)
समरकंद (उज्बेकिस्तान)। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपनी वार्ता के दौरान भारत और रूस के बीच वीजा मुक्त यात्रा समझौते की हिमायत की।
 
यहां शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के वार्षिक शिखर सम्मेलन से अलग मोदी और पुतिन के बीच हुई एक बैठक में रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि भारत का समृद्ध इतिहास और प्राचीन संस्कृति रूसी लोगों के लिए पारंपरिक रूप से बहुत रुचि का विषय रही है।
रूस की आधिकारिक समाचार एजेंसी ‘तास’ ने पुतिन को उद्धृत करते हुए कहा कि इस पृष्ठभूमि में हम वीजा मुक्त पर्यटन यात्रा के सिलसिले में एक समझौते पर वार्ता प्रक्रिया में तेजी लाने का प्रस्ताव करते हैं।
 
वार्ता के दौरान, मोदी ने इस बात का जिक्र किया कि मास्को और नई दिल्ली कई दशकों से एकजुट रहे हैं और उन्होंने यूक्रेन में फंसे हजारों भारतीय छात्रों की सुरक्षित निकासी में सहायता करने के लिए पुतिन को धन्यवाद दिया। (भाषा)
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

वाराणसी बनी SCO की पहली 'सांस्कृतिक एवं पर्यटन राजधानी'