Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Sunday, 6 April 2025
webdunia

राजस्थान संकट जल्द सुलझने के आसार, सचिन पायलट ने की राहुल गांधी से मुलाकात

Advertiesment
हमें फॉलो करें Sachin Pilot
, सोमवार, 10 अगस्त 2020 (15:30 IST)
नई दिल्ली। राजस्थान में जारी सियासी संकट के बीच सचिन पायलट ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात की। खबरों के मुताबिक दोनों नेताओं के बीच 2 घंटे तक बातचीत हुई। खबरों के अनुसार इस मुलाकात के बाद राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी के बीच मुलाकात जारी है।
खबरों के अनुसार पायलट खेमे के कुछ विधायक भी पार्टी के संपर्क में हैं। खबरें हैं कि राजस्थान सरकार पर संकट के बादल छंट सकते हैं। 14 अगस्त से ही राजस्थान में विधानसभा का सत्र शुरू हो रहा है, उससे पहले सचिन पायलट गुट ने सत्र में शामिल होने के संकेत दे दिए थे। खबरों के अनुसार सचिन पायलट ने प्रियंका गांधी से भी मुलाकात की। इस मुलाकात में सकारात्मक बातचीत हुई है।
 
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले सचिन पायलट के साथ करीब 22 विधायक थे। गहलोत ने उन पर सरकार गिराने का आरोप लगाया था। इससे सचिन पायलट खासे नाराज हुए थे और उनकी बगावत के बाद ही कांग्रेस ने सचिन से उपमुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष का पद छीन लिया था। मुख्यमंत्री गहलोत की ओर से आरोप लगाया गया था कि सचिन पायलट भाजपा के साथ मिलकर सरकार गिराने की कोशिशों में जुटे थे तथा फोन टैपिंग जैसे कई सबूत होने का दावा किया था। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED की रिया चक्रवर्ती और उसके परिवार से पूछताछ