Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का कांग्रेस विधायक को चैलेंज, घर पर आ रही हूं जिंदा जला लीजिए

हमें फॉलो करें साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का कांग्रेस विधायक को चैलेंज, घर पर आ रही हूं जिंदा जला लीजिए

विशेष प्रतिनिधि

, शनिवार, 30 नवंबर 2019 (18:43 IST)
भोपाल। गोडसे को देशभक्त बताने के बाद विवादों में आई भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर अपने बयान पर सदन में दो बार माफी मांगने के बाद अब कांग्रेस पर हमलावर हो गई हैं।
 
शुक्रवार को लोकसभा में आतंकी कहने के मुद्दे पर राहुल गांधी को घेरने वाली भाजपा सांसद ने अब कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी, जिन्होंने उनको जिंदा जलाने की बात कही थी, को खुला चैलेंज दिया है। प्रज्ञा ने विधायक दांगी के बयान को ट्वीट करते हुए लिखा कि वे 8 दिसंबर 2019 को ब्यावरा में उनके घर पर शाम 4 बजे आ रही हैं।
webdunia
साध्वी प्रज्ञा ने कांग्रेस विधायक गोर्वधन दांगी के बयान के वीडियो को ट्वीट कर तंज कसते हुए लिखा कि 'यह हैं कांग्रेस के विधायक गोवर्धन दांगी दिग्विजय सिंह के खास, राहुल गांधी के विचारों के पोषक और कमलनाथ सरकार के पैरोकार अहिंसा के पुजारी।' 
 
कांग्रेस विधायक गोर्वधन दांगी को जवाब देने के बहाने साध्वी प्रज्ञा ने कांग्रेस को सिख दंगों और नैना साहनी के हत्याकांड की याद भी दिला दी। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने लिखा कि कांग्रेसियों को जिंदा जलाने का पुराना अनुभव है। 1984 में सिखों को और नैना साहनी को तंदूर में जलाने का अनुभव है।
 
प्रज्ञा ने कहा कि राहुल गांधी ने आतंकी कहा और उनके विधायक गोवर्धन मुझे जलाएंगे। ठीक है तो मैं आ रही हूं ब्यावरा उनके निवास मुल्तानपुरा पर दिनांक 8 दिसंबर 2019, समय सायं 4.00 बजे जला लीजिए।
  
साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के लोकसभा में गांधीजी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताने के बाद ब्यावरा से कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी ने साध्वी प्रज्ञा का पुतला जलाते हुए कहा था कि अगर साध्वी कभी आई तो वह उनको जिंदा जला देंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सियाचिन ग्लेशियर में हिमस्खलन की चपेट में आने से 2 भारतीय जवान शहीद