Publish Date: Fri, 09 Mar 2018 (08:13 IST)
Updated Date: Fri, 09 Mar 2018 (08:19 IST)
मुंबई। केन्द्र सरकार द्वारा आंध्र प्रदेश को विशेष श्रेणी के राज्य का दर्जा नहीं देने से नाराज एन चंद्रबाबू नायडू ने टीडीपी द्वारा नरेन्द्र मोदी की सरकार से मंत्रियों को वापस बुलाने के निर्णय के बाद शिवसेना के राज्यसभा के सदस्य संजय राउत ने कहा कि धीरे-धीरे राजग में शामिल अन्य पार्टियां भी गठबंधन से खुद को अलग कर लेंगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा गठबंधन में शामिल अन्य पार्टियों का सम्मान नहीं करती इसलिए सहयोगी पार्टियों का भाजपा से लंबे समय तक अच्छा संबंध नहीं रह सकता और अंतत: सभी सहयोगी पार्टियां राजग से बाहर हो जाएंगी।
राउत से पूर्व शिवसेना के अन्य सांसद अरविंद सावंत ने इसी तरह का बयान दिया था। उन्होंने कहा कि भाजपा गठबंधन का सम्मान नहीं करती और इस बात का एहसास टीडीपी को अब हुआ है जबकि यही बात शिव सेना बहुत पहले से कहते आ रही है। भाजपा का नारा 'सबका साथ सबका विकास' महज एक नारा है। (वार्ता)