Publish Date: Tue, 31 Oct 2017 (08:08 IST)
Updated Date: Tue, 31 Oct 2017 (08:24 IST)
मुंबई। शिवसेना सांसद संजय राउत ने भाजपा को अपनी पार्टी का सबसे बड़ा दुश्मन करार दिया और कहा कि वह महाराष्ट्र सरकार का हिस्सा सिर्फ इसी के लिए है। उनकी यह टिप्पणी देवेंद्र फडणवीस की सरकार की तीसरी वर्षगांठ की पूर्व संध्या के आई है।
उन्होंने कहा कि भाजपा के पास सरकार है। हम (सरकार में) सिर्फ इसी के लिए हैं। कांग्रेस और राकांपा पर हमला करने के बजाय भाजपा शिवसेना पर निशाना साध रही है। वे (भाजपा) इसलिए हमारे प्रमुख शत्रु हैं।'
राउत ने नासिक में राहुल गांधी की प्रशंसा करते हुए कहा कि नेता वह है जिसे लोग स्वीकार करें। वर्ष 2014 के बाद से राहुल गांधी में काफी बदलाव आया है। लोग अब उन्हें सुनना पसंद करते हैं। (भाषा)