Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

संजय सिंह का बड़ा खुलासा, भाजपा ने 4 विधायकों को दिया 20 करोड़ का ऑफर

हमें फॉलो करें संजय सिंह का बड़ा खुलासा, भाजपा ने 4 विधायकों को दिया 20 करोड़ का ऑफर
, बुधवार, 24 अगस्त 2022 (13:07 IST)
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बुधवार को दावा किया कि भाजपा ने दिल्ली में उसके चार विधायकों से संपर्क किया और उनसे पाला बदलकर भाजपा में शामिल होने की पेशकश करते हुए कहा कि ऐसा न करने पर उन्हें झूठे मामलों, सीबीआई और ED का सामना करना पड़ेगा।
 
आप के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि विधायकों- अजय दत्त, संजीव झा, सोमनाथ भारती और कुलदीप से भाजपा के नेताओं ने संपर्क किया है, जिनके साथ उनके मैत्रीपूर्ण संबंध हैं।
 
सिंह ने कहा कि अगर वे पार्टी (भाजपा) में शामिल होते हैं तो उन्हें 20-20 करोड़ रुपए और अन्य विधायकों को साथ लाने पर 25 करोड़ रुपए की पेशकश की गई है।
 
उन्होंने दावा किया कि भाजपा नेताओं ने हमारे विधायकों से कहा कि अगर वे भाजपा में शामिल होने का प्रस्ताव स्वीकार नहीं करते हैं, तो उन्हें भी झूठे मामलों, सीबीआई और ईडी का सामना करना पड़ेगा जैसे मनीष सिसोदिया सामना कर रहे हैं।
 
सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाया कि वह किसी भी कीमत पर आप विधायकों को भाजपा में लाने और दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली सरकार को गिराने के प्रयास कर रहे हैं।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्या सिंधिया-कैलाश की जुगलबंदी और अमित शाह की वन-टू-वन चर्चा मध्यप्रदेश की सियासी तस्वीर बदलने का है संकेत?