Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

एसबीआई ने अपने कर्मचारियों को दी यह विशेष सुविधा...

Advertiesment
हमें फॉलो करें एसबीआई ने अपने कर्मचारियों को दी यह विशेष सुविधा...
मुंबई , बुधवार, 8 मार्च 2017 (08:35 IST)
मुंबई। देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने अपने कर्मचारियों के लिए एक नई सुविधा शुरू की है। इससे बैंक के कर्मचारी अपने घर से काम (वर्क फ्रॉम होम) कर सकते हैं।
 
बैंक के निदेशक मंडल ने हाल में अपने कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम होम नीति को मंजूरी दी है। इसके जरिये बैंक के कर्मचारी मोबाइल उपकरणों के जरिये घर से काम कर सकते हैं जिससे किसी तात्कालिक जरूरत को पूरा किया जा सके।
 
बैंक ने बयान में कहा कि वह मोबाइल कंप्यूटिंग प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करेगा और उसका सभी उपकरणों पर नियंत्रण रहेगा जिससे मोबाइल उपकरणों पर डेटा और एप्लिकेशंस को सुरक्षित रखा जा सके और उनका प्रबंधन किया जा सके। (भाषा)
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

उत्तरप्रदेश में सातवें और अंतिम चरण का मतदान...