Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Rafale : राफेल लड़ाकू विमान का दूसरा बेड़ा भारत पहुंचा

हमें फॉलो करें Rafale : राफेल लड़ाकू विमान का दूसरा बेड़ा भारत पहुंचा
, बुधवार, 4 नवंबर 2020 (21:44 IST)
नई दिल्ली। फ्रांस से उड़ान भरने के बाद तीन राफेल (rafale) लड़ाकू विमानों की दूसरी खेप आज सीधे गुजरात के जामनगर एयरबेस पहुंची। देश को अभी तक दो खेपों में आठ राफेल लड़ाकू विमान प्राप्त हुए हैं।
webdunia
3 नए विमान फ्रांस के इस्ट्रेस से गुजरात के जामनगर पहुंचे। इस यात्रा के दौरान फ्रेंच एयरफोर्स का मिड एयर रिफ्यूलिंग एयरक्राफ्ट साथ था।
 
इस यात्रा के लिए भारतीय वायुसेना के पायलटों को फ्रांस के सेंट दिजिएर एयरबेस में ट्रेनिंग दी गई। भारतीय वायुसेना ने इस संबंध में ट्वीट किया है, ‘‘राफेल विमानों की दूसरी खेप चार नवंबर, 2020 को फ्रांस से उड़ान भरने के बाद बिना ठहरे शाम 8:14 बजे भारत पहुंची।

पहली खेप में आए राफेल विमानों को 10 सितंबर को वायुसेना में शामिल किया गया। भारतीय वायुसेना के प्रमुख एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया ने 5 अक्टूबर को कहा था कि सभी 36 राफेल विमानों को 2023 तक सेना में शामिल कर लिया जाएगा। 

The second batch of three Rafale aircraft got airborne from Istres airbase in France and flew for over eight hours before landing at an IAF base. They covered a distance of over 3700 nautical miles with three in-flight refuellings. pic.twitter.com/gHEixnMh2B

— Indian Air Force (@IAF_MCC) November 4, 2020
अधिकारियों ने बताया कि पांच राफेल विमानों की पहली खेप 29 जुलाई को भारत पहुंची थी। करीब चार साल पहले भारत ने फ्रांस सरकार के साथ 36 राफेल विमानों की खरीद के लिए 59,000 करोड़ रुपए का अंतर सरकारी करार किया था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

DRDO ने ओडिशा में किया पिनाका रॉकेट का सफल परीक्षण, जानिए क्या है खूबियां