Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

GDP में भारी गिरावट, शत्रुघ्न सिन्हा बोले इसे 'एक्ट ऑफ गॉड' ना कहा जाए

Advertiesment
हमें फॉलो करें GDP में भारी गिरावट, शत्रुघ्न सिन्हा बोले इसे 'एक्ट ऑफ गॉड' ना कहा जाए
, मंगलवार, 1 सितम्बर 2020 (11:21 IST)
नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लगाया गया लॉकडाउन देश को खासा महंगा पड़ गया। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में भारत की जीडीपी यानी सकल घरेलू उत्पाद में 23.9 प्रतिशत की भारी गिरावट दर्ज की गई है।
कांग्रेस नेता और फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट कर कहा कि जिस तरह हमने सकल घरेलू उत्पाद के 23 फीसदी गिरने की दिल तोड़ने वाली खबर सुनी। दुर्भाग्य से यह 40 सालों में सबसे खराब गिरावट रही है। उम्मीद है और दुआ भी करता हूं कि इसे भी 'एक्ट ऑफ गॉड' का जिम्मेदार न ठहराया जाए।
 
webdunia
उल्लेखनीय है कि मार्च के अंतिम सप्ताह से लेकर मई मध्य तक पूरे देश में पूर्ण बंदी रही थी। इसके बाद सरकार ने चरणबद्ध तरीके से सामाजिक दूरी के मानदंडों का पालन करते हुये विनिर्माण सहित विभिन्न गतिविधियों को शुरू करने की अनुमति दी थी और अब तक सभी क्षेत्र कोरोना से पहले की स्थिति में काम नहीं कर रहे हैं।
 
चालू वित्त वर्ष के पहले चार महीने में अप्रैल से जुलाई तक सरकार का वित्तीय घाटा बजट अनुमान के 103 प्रतिशत को पार कर गया है।
 
सरकारी आंकड़ों के अनुसार 4 महीने में कोरोना काल के दौरान वित्तीय घाटा 8.21 लाख करोड़ रुपए रहा है। इस अवधि में कुल कर राजस्व संग्रह 2.03 लाख करोड़ रुपए रहा जबकि कुल व्यय 10.5 लाख करोड़ रुपए रहा।
 
कोरोना वायरस से निटपने के लिए सरकार द्वारा किए गए व्यापक स्तर पर व्यय और लॉकडाउन के कारण कर राजस्व में गिरावट आने के कारण वित्तीय घाटा बजट अनुमान को पार कर गया है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

डुप्लेसिस, एनगिडी, रबाडा IPL के लिए UAE पहुंचे