Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Tuesday, 1 April 2025
webdunia

हल्ला बोल रैली को भाजपा नेता ने बताया राहुल रीलॉन्च सीजन 5, कहा- एक अनार, 5 बीमार

Advertiesment
हमें फॉलो करें shehzad poonawala
, रविवार, 4 सितम्बर 2022 (11:33 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस की हल्ला बोल रैली से पहले भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एक अनार, 5 बीमार।
 
उन्होंने ट्वीट किया, राहुल रीलॉन्च सीजन 5 आज 'हल्ला बोल' के साथ शुरू हो रहा है। यहां तक कि ममता दी, केसीआर, अरविंद केजरीवाल और नीतीश जी भी 'मैं हूं ना' स्क्रीन पर हिट। एक अनार (कुर्सी), 5 बीमार।

उन्होंने कहा, अब नासा ने कांग्रेस से यह पूछने के लिए संपर्क किया है कि वे एक असफल रॉकेट को बार-बार लॉन्च करने का प्रबंधन कैसे करते हैं। 
 
पूनावाला ने एक अन्य ट्वीट में मुख्यमंत्री अशोक गेहलोत पर निशाना साधते हुए कहा कि NCRB के आंकड़ों के अनुसार राजस्थान में सबसे ज्यादा बलात्कार हुए। गहलोत ने दिए आपत्तिजनक बयान। 
 
उनके मंत्री ने बलात्कार को सही ठहराते हुए कहा, 'मर्दों का प्रदेश है'। कई विधायकों के बेटे रेप में शामिल। गहलोत चाहते हैं कि बलात्कार कानून कमजोर हों। राजस्थान में अब एक और निर्भया जैसा मामला। साथ में उन्होंने एक अखबार की लिंक भी शेयर की।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रामलीला मैदान पर कांग्रेस की हल्लाबोल रैली (live updates)