Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

शिवराज सिंह का बड़ा बयान, कांग्रेस ने जो खेल शुरू किया, उसे खत्म मैं करूंगा

हमें फॉलो करें शिवराज सिंह का बड़ा बयान, कांग्रेस ने जो खेल शुरू किया, उसे खत्म मैं करूंगा
, रविवार, 28 जुलाई 2019 (09:22 IST)
श्रीनगर। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने कहा कि यदि भाजपा चाहती तो कांग्रेस राज्य में सरकार नहीं बना पाती।

साथ ही राज्य में भाजपा के दो विधायकों द्वारा कमलनाथ सरकार का समर्थन करने के संबंध में उन्होंने संकल्प लिया कि कांग्रेस द्वारा शुरू किए गए इस खेल को वे खत्म करेंगे। भाजपा नेता यहां पार्टी के सदस्यता अभियान को शुरू करने के लिए आए थे।
 
शिवराज ने कहा कि यदि हम चाहते तो कांग्रेस वहां सरकार नहीं बना पाती क्योंकि उसके पास भी बहुमत नहीं था। उसने सपा और बसपा के साथ गठजोड़ कर सरकार बनाई। चूंकि भाजपा को कांग्रेस से कम सीटें मिली थीं, इसलिए मैंने अपने सहयोगियों के यह कहने के बाद भी कि हमें दांव नहीं छोड़ना चाहिए, विपक्ष में बैठने का फैसला किया। 
 
उन्होंने कहा कि जबसे वहां सरकार बनी है, लूट-खसोट के सिवा कुछ नहीं हुआ है। हमने वहां सरकार को कभी परेशान करने का प्रयास नहीं किया लेकिन अब कांग्रेस ने शुरू किया है और हम उसे खत्म करेंगे। 
 
मध्यप्रदेश में 24 जुलाई को भाजपा के विधायक नारायण त्रिपाठी और शरद कोल ने विधानसभा में आपराधिक कानून (मध्यप्रदेश संशोधन) विधेयक, 2019 पर मत-विभाजन के समय उसके पक्ष में मतदान किया था। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

महंगा पड़ा सोशल मीडिया पर‍ 'सिंघम' बनना, एसपी ने पूरी क्राइम ब्रांच टीम को किया लाइन हाजिर