Publish Date: Thu, 19 Nov 2020 (09:16 IST)
Updated Date: Thu, 19 Nov 2020 (10:10 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र में मंदिर खुलने के बाद भाजपा और शिवसेना में इसे खोलने पर श्रेय लेने की होड़ शुरू हो गई है। भाजपा इसका श्रेय लेना चाहती है। शिवसेना का कहना है कि उसने यह फैसला किसी के दबाव में नहीं लिया है। इस मामले शिवसेना ने भाजपा पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि महाराष्ट्र में भाजपा का सिर घुम गया है क्या?
शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में कहा है कि भाजपा को क्या हो गया है? महाराष्ट्र में भाजपा का सिर घुम गया है क्या?
भाजपा पर तंज कसते हुए शिवसेना ने कहा कि किसी एक बोगस आचार्य को आगे करके मंदिरों के ताले खोलने के लिए आंदोलन किया गया। कौन है वह आचार्य? लेकिन भाजपा को मुफ्त में नाचने के लिए लोग मिलते हैं। किराए से लाकर महाराष्ट्र सरकार के नाम पर बवाल करना उनके खाली वक्त का धंधा बन चुका है।
सामना में कहा गया कि इंग्लैंड और यूरोप जैसे देशों में फिर से लॉकडाउन क्यों शुरू हुआ, इस बात को मंदिर खोलने का श्रेय लेने वाले नचनियों को समझ लेना चाहिए। मुंबई का अपमान करनेवाली 'बाहरी' अभिनेत्री की 'जय-जय' करते समय भाजपा का देव-देवताओं के प्रति प्रेम और श्रद्धा कहां अटकी हुई थी?