Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मुंबई में 24 घंटे खुले रह सकेंगे दुकानें, मॉल और रेस्तरां

हमें फॉलो करें मुंबई में 24 घंटे खुले रह सकेंगे दुकानें, मॉल और रेस्तरां
, शनिवार, 18 जनवरी 2020 (16:54 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र के पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे ने शनिवार को कहा कि मुंबई के गैर-आवासीय क्षेत्रों में दुकानें, मॉल और रेस्तरां 26 जनवरी से चौबीसों घंटे खुले रह सकते हैं। यह वैकल्पिक है, इसे अनिवार्य नहीं बनाया जाएगा।
 
लंदन और मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में नाइटलाइफ का उदाहरण देते हुए ठाकरे ने कहा कि मुंबई को भी लोगों को रात में वैसी सुविधा देने से पीछे नहीं हटना चाहिए। महानगर में सेवाएं 24x7 जारी रहनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि नाइटलाइफ को केवल शराब पीने के साथ जोड़ना गलत है।
 
उन्होंने कहा कि मुंबई 24x7 काम करता है। यदि ऑनलाइन खरीदारी 24 घंटे खुली रह सकती है, तो रात में दुकानों और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों को बंद क्यों रखा जाना चाहिए। दुकानों और मॉलों को रात में खोलना अनिवार्य नहीं है। यह उन पर निर्भर है, यदि वे दुकानों को खोले रखना चाहते हैं। कोई नियम नहीं बदला गया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

निर्भया के पिता बोले, सोनिया गांधी के जैसा बड़े दिलवाला नहीं है उनका परिवार