Publish Date: Fri, 01 Mar 2024 (14:59 IST)
Updated Date: Fri, 01 Mar 2024 (15:09 IST)
Sindri fertilizer plant revived : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को झारखंड में 35,700 करोड़ रुपए की कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री ने धनबाद जिले के सिन्द्री में स्थित हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (एचयूआरएल) का 8,900 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से विकसित सिन्द्री उर्वरक संयंत्र राष्ट्र को समर्पित किया।
2.7 एलएमटी स्वदेशी यूरिया उत्पादन बढ़ेगा : इस संयंत्र से देश में प्रतिवर्ष लगभग 12.7 एलएमटी (लाख मीट्रिक टन) स्वदेशी यूरिया उत्पादन बढ़ेगा जिससे देश के किसानों को लाभ होगा। गोरखपुर और रामागुंडम में उर्वरक संयंत्रों के कायाकल्प के बाद यह देश में दोबारा चालू होने वाला तीसरा उर्वरक संयंत्र है। प्रधानमंत्री ने गोरखपुर और रामागुंडम में उर्वरक संयंत्रों को क्रमश: दिसंबर 2021 और नवंबर 2022 में राष्ट्र को समर्पित किया था।
यूरिया उत्पादन 310 लाख टन तक पहुंचा : प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत में यूरिया उत्पादन 2014 के 225 लाख टन से बढ़कर अब 310 लाख टन तक पहुंच गया है, जो उर्वरक के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मोदी ने झारखंड में 26,000 करोड़ रुपए से अधिक की रेल, बिजली और कोयला परियोजनाओं की भी शुरुआत की।
सिन्द्री उर्वरक संयंत्र को पुनर्जीवित किया : उन्होंने कहा कि झारखंड को 35 हजार करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं की सौगात मिली। सिन्द्री उर्वरक संयंत्र को पुनर्जीवित करने की गारंटी मोदी की थी, जो आज पूरी हो गई। इस संयंत्र को राष्ट्र को समर्पित किए जाने से भारत यूरिया के मामले में आत्मनिर्भर हो जाएगा।(भाषा)(फोटो सौजन्य : ट्विटर)
Edited by: Ravindra Gupta
About Writer
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें