Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

क्रूड ऑइल के दामों में हल्की तेजी, जानिए देश के महानगरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव

हमें फॉलो करें क्रूड ऑइल के दामों में हल्की तेजी, जानिए देश के महानगरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव
नई दिल्ली , बुधवार, 3 जनवरी 2024 (09:55 IST)
Petrol Diesel Prices: कच्चे तेल (crude oil) की कीमतों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज बुधवार को मिलाजुला रुख देखा जा रहा है। आज सुबह करीब 6 बजे डब्ल्यूटीआई (WTI) क्रूड हल्की बढ़त के साथ 70.50 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है, वहीं ब्रेंट क्रू़ड (Brent crude) गिरावट के साथ 75.89 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है।
 
तेल कंपनियों ने जारी किए ताजा भाव : भारतीय तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव जारी कर दिए हैं। भारत में हर सुबह 6 बजे ईंधन के दामों में बदलाव होता है। गुजरात में पेट्रोल में 84 पैसे की बढ़ोतरी हुई है और डीजल की कीमत में यहां कोई बदलाव नहीं है। पंजाब में पेट्रोल 51 और डीजल 48 पैसे महंगा हो गया है। मध्यप्रदेश, झारखंड और गोवा में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हल्की बढ़ोतरी हुई है। महाराष्ट्र में पेट्रोल 11 और डीजल 12 पैसे सस्ता हुआ है। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भी पेट्रोल-डीजल की कीमत में गिरावट हुई है।

 
देश के 4 महानगरों में ताजा भाव : देश के 4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 90.08, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76 रुपए, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपए और डीजल 94.24 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है। इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 96.65 और डीजल 89.82, गाजियाबाद में 96.58 और डीजल 89.75, लखनऊ में पेट्रोल 96.47 और डीजल 89.66, पटना में पेट्रोल 107.24 और डीजल 94.36, पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 और डीजल 79.74 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
हर सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव : सुबह 6 बजे हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नए भाव जारी किए जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाती है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल हमें इतना महंगा खरीदना पड़ता है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

झारखंड CM हेमंत सोरेन पर ED का शिकंजा, करीबियों के यहां मारे छापे