rashifal-2026

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दिल्ली एनसीआर की हवा जहरीली, क्या बोलीं दिल्ली CM रेखा गुप्ता

Advertiesment
हमें फॉलो करें delhi pollution

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्ली , शुक्रवार, 28 नवंबर 2025 (12:23 IST)
Pollution in Delhi NCR : दिल्ली एनसीआर में शुक्रवार सुबह स्मॉग की परत छाई रही। प्रदूषण नियंत्रण कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के अनुसार, राजधानी के कई इलाके का AQI 400 के पार रहा। यह गंभीर श्रेणी में आता है। इस बीच दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि प्रदूषण नियंत्रण के लिए अभी जो उपाय किए जा रहे हैं उसका नतीजा आगे जाकर मिलेगा।
 
CPCB के मुताबिक आज सुबह अशोक विहार के आसपास के इलाके में AQI 417 था। अक्षरधाम और आनंद विहार के पास AQI 408 रहा वहीं एम्स के आसपास AQI 401 दर्ज किया गया। इंडिया गेट, साउथ एक्सटेंशन के आसपास एक्यूआई बेहद खराब स्थिति में बना हुआ है।
 
एनसीआर में भी हवा का बुरा हाल है। नोएडा, गाजियाबाद में भी कई स्थानों पर एक्यूआई 400 के पार रहा। इस वजह से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
 
राजधानी में हवा की दिशा बदलने और गति कम होने के चलते वायु प्रदूषण में एक बार फिर से बढ़ोतरी हुई है। राजधानी में ग्रेप 3 की पाबंदियां हटा ली गई है।
 
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि प्रदुषण पर सरकार लगातार काम कर रही है और लगातार स्थिति पर निगरानी बनाए हुए हैं। प्रदुषण को कम करने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। लेकिन यह एक ऐसी समस्या है जिसका आगे जाकर निदान ज्यादा बेहतर हो पाएगा क्योंकि अभी जो प्रयास शुरू हुए हैं उसका नतीजा आगे जाकर मिलेगा।
 
इस बीच गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में वायु प्रदूषण पर सुनवाई के दौरान CJI सूर्यकांत ने साफ कहा कि हमारे पास जादुई छड़ी नहीं, जिसे घुमाएं और एनसीआर में प्रदूषण खत्म हो जाए। CJI ने माना कि प्रदूषण एक जटिल समस्या है। हमें इसके कारणों की पहचान करते हुए समाधान निकालना होगा। साथ ही इसकी नियमित निगरानी करनी होगी।
edited by : Nrapendra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अमेरिका में हमले के बाद एक्शन में ट्रंप, 19 देशों से आने वाले लोगों के ग्रीन कार्ड पर संकट