Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

स्‍मृति ईरानी का तंज, कांग्रेस अपना मुनाफा बंद होने पर रो रही है

हमें फॉलो करें smirti irani
लखनऊ , मंगलवार, 26 सितम्बर 2023 (14:42 IST)
Smriti Irani news in hindi : केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अमेठी में संजय गांधी अस्पताल के लाइसेंस के निलंबन के मामले को लेकर कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि मृत महिला के परिवार को सहारा देने की बजाय पार्टी अपना मुनाफा बंद होने पर रो रही है।
 
अमेठी से भाजपा की सांसद स्मृति ईरानी ने संजय गांधी अस्पताल मामले को लेकर पत्रकारों द्वारा पूछे जाने पर कहा कि महिला की मौत हुई है अस्पताल की अव्यवस्था की वजह से। जिन लोगों ने एक रोगी को मौत के घाट उतारा उनके खिलाफ कोई कार्रवाई करने की बजाय कांग्रेस उनका मुनाफा बंद हो रहा है, इस पर रो रही है।
 
ईरानी ने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या अमेठी के एक साधारण नागरिक की जान की कीमत कुछ नहीं है? जिले के संजय गांधी अस्पताल को 17 सितंबर को एक 22 वर्षीय विवाहित महिला की मौत के बाद सील कर उसका लाइसेंस निलंबित कर दिया गया था।
 
इस बीच अस्पताल के कर्मचारियों, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने संजय गांधी अस्पताल का लाइसेंस बहाल करने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। ईरानी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को पराजित किया था।
 
संजय गांधी अस्पताल का संचालन दिल्ली स्थित संजय गांधी मेमोरियल ट्रस्ट करता है। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी इस ट्रस्ट की अध्यक्ष हैं तथा पार्टी नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा इसके सदस्य हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा 22 जनवरी को, रामनवमी पर मूर्ति पर पड़ेंगी सूर्य किरणें