Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कश्मीर घाटी में दूसरे दिन भी हिमपात, गुलमर्ग में 7 इंच गिरी बर्फ

हमें फॉलो करें कश्मीर घाटी में दूसरे दिन भी हिमपात, गुलमर्ग में 7 इंच गिरी बर्फ
, मंगलवार, 24 नवंबर 2020 (14:44 IST)
श्रीनगर। कश्मीर के कई हिस्सों में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन हिमपात एवं बारिश हुई। उत्तर कश्मीर के गुलमर्ग में 7 इंच हिमपात हुआ जबकि पहलगाम में 6 इंच बर्फबारी दर्ज की गई है।
 
मौसम विभाग ने बताया कि पिछले 36 घंटों में घाटी के ऊंचाई वाले स्थानों पर मध्यम से भारी हिमपात हुआ है और मैदानी इलाकों में हल्का हिमपात एवं बारिश हुई है।
 
webdunia
विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि उत्तर कश्मीर के गुलमर्ग में रात के दौरान सात इंच ताजा हिमपात दर्ज की गई है जबकि पहलगाम में 6 इंच दर्ज बर्फ दर्ज की गई है।
 
उन्होंने बताया कि ऊंचाई वाले अन्य इलाकों में भी हिमपात की खबरें हैं। इनमें सोनमर्ग जोजिला का मध्य क्षेत्र शामिल है जो श्रीनगर - लेह मार्ग पर स्थित है और घाटी को लद्दाख से जोड़ता है सड़क को सोमवार को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है।
 
webdunia
मौसम विभाग ने कहा है कि हल्की से मध्यम बारिश एवं हिमपात के बुधवार दोपहर बाद तक जारी रहने की संभावना है। ऊंचाई वाले स्थानों पर कहीं कहीं भारी हिमपात भी हो सकता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मोदी ने कहा- Corona Vaccine आने का समय तय नहीं