Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सोनिया की हालत स्थिर, अस्पताल में उनकी सेहत पर नजर

Advertiesment
हमें फॉलो करें Sonia Gandhi ill
नई दिल्ली , बुधवार, 3 अगस्त 2016 (19:00 IST)
नई दिल्ली। सर गंगाराम हॉस्पिटल ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के शरीर में  पानी की कमी हो गई है, लेकिन उनकी हालत स्थिर है। सोनिया को बुधवार को सेना के रिसर्च  एवं रेफरल हॉस्पिटल से सर गंगाराम अस्पताल भेज दिया गया।
अस्पताल के प्रमुख डॉ. डीएस राणा ने एक मेडिकल बुलेटिन में कहा कि उनके शरीर में पानी  की कमी हो गई है, लेकिन उनकी हालत इस समय स्थिर है और उनकी चिकित्सा जांच की जा  रही है। उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है। 
 
69 साल की कांग्रेस अध्यक्ष को बीमार पड़ने के कारण वाराणसी में अपना 8 किलोमीटर लंबा  रोड शो बीच में ही छोड़ना पड़ा था। इसके बाद उन्हें मध्यरात्रि के आसपास एक चार्टर्ड विमान से  यहां लाया गया। दिल्ली पहुंचने के साथ ही उन्हें हवाई अड्डे के पास ही स्थित रिसर्च एंड रेफरल हॉस्पिटल ले  जाया गया। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

वीजा नियमों में ढील से भारत को होगा 80 अरब डॉलर का फायदा!