Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मस्जिदों की अजान से नींद में खलल, बंद हो ये गुंडागर्दीः सोनू निगम

हमें फॉलो करें मस्जिदों की अजान से नींद में खलल, बंद हो ये गुंडागर्दीः सोनू निगम
नई दिल्ली , सोमवार, 17 अप्रैल 2017 (10:41 IST)
सोनू निगम ने आज सुबह मस्जिद में होने वाली अजान पर एक विवादित ट्वीट किया जिससे नई बहस शुरू हो गई है। उन्होंने ट्वीट किया है कि अगर वो मुस्ल‍िम नहीं हैं तो मस्जिद की अजान की आवाज से उनको क्यों रोज सुबह उठना पड़ता है। साथ ही उन्होंने यह भी लिखा कि कब तक हम लोगों को ऐसी धार्मिक रीतियों को जबरदस्ती ढोना पड़ेगा।
 
सोनू के इस ट्वीट ने एक नई बहस खड़ी कर दी है। अपने ट्वीट पर आने वालों के जवाबों के प्रत्युत्तर में सोनू ने लिखा- जब हजरत मोहम्मद ने इस्लाम की स्थापना की थी, जब बिजली नहीं थी। फिर एडिसन के आविष्कार के बाद ऐसे चोंचलों की क्या जरूरत है।
webdunia
साथ ही सोनू निगम ने ऐसी बातों को गुंडागर्दी बताया और यह भी लिखा कि वह मंदिर या गुरुद्वारे के भी इस कदम को सपोर्ट नहीं करते कि बिजली का प्रयोग करके वे सुबह-सुबह किसी की नींद खराब करें।
 
यह सभी जानते हैं कि मस्जिदों में सुबह ऊंची आवाज में अजान होती है और इसके लिए लाउड स्पीकर भी लगाए जाते हैं। जाहिर है कि इस आवाज से सभी की नींद खुल जाती होगी, लेकिन अब सवाल यह उठता है कि क्या यह जायज है और क्या यह विषय विवादित हैं?

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सूरत में प्रधानमंत्री मोदी का दूसरा दिन