Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सपा सांसद बर्क ने इलियासी पर साधा निशाना, बोले- मोहन भागवत को इसलिए कहा 'राष्‍ट्रपिता'...

हमें फॉलो करें Mohan Bhagwat
, शनिवार, 24 सितम्बर 2022 (00:00 IST)
संभल (उत्‍तर प्रदेश)। समाजवादी पार्टी के स्‍थानीय सांसद डॉ. शफीक उर रहमान बर्क ने शुक्रवार को कहा कि इमाम संघ के प्रमुख उमर अहमद इलियासी ने राष्ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत को डर की वजह से या खौफजदा होकर 'राष्ट्रपिता' बोला है।
 
शुक्रवार को बर्क ने कहा, अखिल भारतीय इमाम संघ के प्रमुख उमर अहमद इलियासी द्वारा संघ प्रमुख मोहन भागवत को ‘राष्ट्रपिता’ नहीं बोलना चाहिए। उन्‍होंने कहा कि उन्होंने डर की वजह से या खौफजदा होकर यह लफ्ज़ बोला है।
 
उन्होंने कहा, वे (भागवत) भी एक इंसान हैं, एक संगठन के संचालक हैं, वो अपनी जगह हैं। उनकी इज्जत के लिए ऐसा शब्द इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, जो उनके लिए इस्तेमाल नहीं होता हो।

गौरतलब है कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने गुरुवार को दिल्‍ली की एक मस्जिद और मदरसे का दौरा किया था और ऑल इडिया इमाम संगठन के प्रमुख के साथ चर्चा की। इमाम संगठन के प्रमुख ने दोनों की मुलाकात के बाद भागवत को ‘राष्ट्रपिता’ कहा था।(भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पाकिस्तान ने आलापा 'राग कश्मीर', UN में PM शहबाज शरीफ बोले, हिंदू टेरेटरी बनाने की साजिश