Publish Date: Mon, 30 Jun 2025 (16:40 IST)
Updated Date: Mon, 30 Jun 2025 (16:43 IST)
Space Conference-2025: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अपने शासकीय आवास पर विकसित भारत 2047 के निर्माण के लिए हिमालयी राज्यों के परिप्रेक्ष्य में अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी एवं अनुप्रयोग अंतरिक्ष सम्मेलन-2025 में इसरो अध्यक्ष डॉ. वी. नारायणन के साथ सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर प्रदेश में मॉडल जनपद बनाने के लिए इसरो और यूकास्ट द्वारा विकसित डैशबोर्ड का शुभारंभ एवं इसरो द्वारा प्रकाशित पुस्तक का विमोचन भी किया।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि वर्तमान में अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, अनुसंधान तक सीमित न रहकर संचार, कृषि, मौसम पूर्वानुमान, आपदा प्रबंधन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत ढांचे के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। हमारी सरकार विज्ञान और तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने के लिए कृतसंकल्पित है और प्रदेश में साइंस सिटी, साइंस एवं इनोवेशन सेंटर, एआई, रोबोटिक्स, ड्रोन व अन्य अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं की स्थापना पर कार्य तेजी से चल रहा है।
उन्होंनेकहा कि मुझे विश्वास है कि यह सम्मेलन उत्तराखंड को 'स्पेस टेक्नोलॉजी फ्रेंडली स्टेट' बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने की दिशा में यह सम्मेलन मील का पत्थर साबित होगा।
साइंस सिटी का निर्माण : धामी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार विज्ञान और तकनीकी नवाचार को निरंतर बढ़ावा दे रही है। इस दिशा में आगे बढ़ते हुए देहरादून में देश की पांचवीं साइंस सिटी का निर्माण किया जा रहा है।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
About Writer
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें