Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

देश का सबसे लंबा समुद्री पुल अटल सेतु, क्या है इसमें खास

हमें फॉलो करें atal setu

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शुक्रवार, 12 जनवरी 2024 (15:30 IST)
Atal Setu : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मुंबई में देश के सबसे लंबे पुल ‘अटल सेतु’ का लोकार्पण किया। पीएम मोदी ने ही दिसंबर 2016 में इस पुल की आधारशिला रखी थी। मुंबई ट्रांस-हार्बर लिंक (एमटीएचएल) को ‘अटल बिहारी वाजपेयी सेवरी-न्हावा शेवा अटल सेतु’ नाम दिया गया है। जानिए इसकी 5 खास बातें...
 
अटल सेतु लगभग 21.8 किलोमीटर लंबा छह लेन का समुद्री पुल है। इसकी लंबाई समुद्र के ऊपर लगभग साढ़े 16 किलोमीटर और जमीन पर साढ़े 5 किलोमीटर है।
 
इस समुद्री पुल को बनाने पर 17,840 करोड़ रुपए से अधिक की लागत आई है। इस पुल पर एफिल टॉवर की तुलना में 17 गुना अधिक स्टील लगा है।
 
webdunia
इस अत्याधुनिक पुल की मदद से मुंबई से नवी मुंबई के बीच का 2 घंटे का सफर मात्र 20 मिनट में पूरा हो जाएगा। साथ ही मुंबई से पुणे, गोवा और दक्षिण भारत यात्रा में लगने वाले समय को भी कम करेगा। इस पर भूकंप, उच्च ज्वार और तेज हवाओं के दबाव को कोई असर नहीं होगा।
 
अटल सेतु पर कार, टैक्सी, हल्के मोटर वाहन, मिनीबस और टू-एक्सल बसों जैसी गाड़ियां 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी। इस पर मोटरसाइकल, ऑटो और तिपहिया वाहनों को एंट्री नहीं मिलेगी। 
 
इससे मुंबई पोर्ट और जवाहरलाल नेहरू पोर्ट के बीच ट्रैफिक में भी सुधार होने की उम्मीद है।
Edited by : Nrapendra Gupta 
photo : Ujwal Puri // ompsyram.eth social media account 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से 9 फरवरी तक, राष्ट्रपति मुर्मू का अभिभाषण होगा