Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

स्पाइसजेट के अजय सिंह होंगे एनडीटीवी के मालिक!

हमें फॉलो करें स्पाइसजेट के अजय सिंह होंगे एनडीटीवी के मालिक!
, शुक्रवार, 22 सितम्बर 2017 (12:53 IST)
नई दिल्‍ली। स्‍पाइसजेट के सह-संस्‍थापक अजय सिंह ने मीडिया कंपनी एनडीटीवी में बड़ी हिस्‍सेदारी खरीद ली है। सूत्रों के मुताबिक स्‍पाइसजेट के मालिक अजय सिंह ने 2014 के लोकसभा चुनावों में भाजपा की कोर टीम में शामिल थे। 'अबकी बार मोदी सरकार' का नारा देने का श्रेय भी अजय सिंह को ही दिया जाता है।
 
इंडियन एक्‍सप्रेस में प्रकाशित एक खबर के मुताबिक एनडीटीवी समूह के 40 प्रतिशत शेयर अब स्‍पाइसजेट के चेयनमैन और मैनेजिंग डायरेक्‍टर अजय सिंह के पास चले जाएंगे। इसके बाद प्रणय रॉय और राधिका रॉय के पास कंपनी के करीब 21 फीसदी शेयर बचेंगे।
 
इस तरह अजय सिंह के पास एनडीटीवी के सबसे ज्‍यादा शेयर होंगे और एनडीटीवी का मालिकाना हक अजय सिंह के हाथ में होगा। बताया जा रहा है कि सौदा 600 करोड़ रुपए में हुआ है। इस सौदे के बाद रॉय दंपति को 100 करोड़ रुपए नकद मिलने की उम्‍मीद है।
 
इंडियन एक्‍सप्रेस के अनुसार, इस बारे में जब एनडीटीवी के सूत्रों से जानकारी मांगी गई तो उन्‍होंने इस सौदे की पुष्टि की। अब एनडीटीवी और इससे जुड़े संपादकीय अधिकार अजय सिंह के पास होंगे। हालांकि जब इस बारे में स्‍पाइसजेट के अधिकारियों से पूछा गया तो उन्‍होंने इस खबर को गलत बताया। हालांकि 'द हिंदू' ने एनडीटीवी के एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से इस खबर का खंडन किया है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मोदी की शक्ति आराधना, मांगा मां ब्रह्मचारिणी से आशीष