Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

यात्रियों की जान से खिलवाड़, 40 डिग्री में दिल्ली से दरभंगा बिना AC उड़ा विमान, कई बीमार

गर्मी से आग की धधक रही है दिल्ली

हमें फॉलो करें यात्रियों की जान से खिलवाड़, 40 डिग्री में दिल्ली से दरभंगा बिना AC उड़ा विमान, कई बीमार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, बुधवार, 19 जून 2024 (17:28 IST)
SpiceJet passengers made to wait inside flight in Delhi without AC : उत्तर भारत में गर्मी से तांडव मचा हुआ है, वहीं स्पाइस जेट की फ्लाइट में बड़ी लापरवाही सामने आई है। दिल्ली से दरभंगा जाने वाली फ्लाइट में बिना एसी के यात्रियों को गर्मी की यातना झेलनी पड़ी। मीडिया खबरों के मुताबिक इससे कई लोग बीमार हो गए। दिल्ली में अभी अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। पिछले 48 घंटे में हीट स्ट्रोक से 7 लोगों को मौत हो चुकी है। इनमें से 5 मरीज राम मनोहर लोहिया (RML) अस्पताल में इलाज करा रहे थे। 2 मरीज सफरदरजंग अस्पताल में भर्ती थे। दिल्लीवासियों का कहना है कि तापमान 51 डिग्री सेल्सियस जैसा महसूस हो रहा है।
मीडिया खबरों के मुताबिक फ्लाइट के अंदर का तापमान 40 डिग्री था और फ्लाइट के उड़ान भरने के बाद एयर कंडीशनर चालू किया गया था। यात्रियों ने आरोप लगाया कि उन्हें भीषण गर्मी में 1 घंटे तक इंतजार करना पड़ा। इसके पहले भी मई में एयर इंडिया का विमान 20 घंटे लेट हुआ था और उसमें भी बिना AC घंटों बिठाने से यात्री बेहोश हो गए थे। 
दिल्ली में गर्मी का कहर जारी : दिल्ली समेत एनसीआर में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। नोएडा के बाद दिल्ली में 13 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं नोएडा में गर्मी से नौ लोगों की जान चली गई। दिल्ली में बुधवार को 12 साल की सबसे गर्म रात रही और न्यूनतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
नोएडा में 9 की मौत : नोएडा में अलग-अलग स्थानों पर नौ लोगों की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इनमें पांच शवों की पहचान भी नहीं हो पाई। आशंका जताई जा रही है कि भीषण गर्मी व लू के कारण इन लोगों ने दम तोड़ा है। पुलिस का दावा है कि इनके शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। संबंधित कोतवाली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के सही कारणों का पता चलेगा।

स्पाइस जेट ने क्या दी सफाई : विमानन कंपनी स्पाइस जेट ने बुधवार को कहा कि दिल्ली से दरंभगा जाने वाली उसकी उड़ान में वातानुकलन प्रणाली में दिल्ली हवाई अड्डे पर यात्रियों के चढ़ने के समय ‘कार्यकुशलता थोड़ी कम’ थी। मीडिया की खबरों में कहा कि यात्रियों को विमान में एक घंटे तक बिना वातानुकूलन के इंतजार करना पड़ा। स्पाइस जेट ने कहा कि वैसे पूरी यात्रा के दौरान वातानुकूल प्रणाली सामान्य रही और यह उड़ान समय से रवाना भी हुई।
 
गुरुग्राम स्थित इस घरेलू विमानन सेवा कंपनी ने एक बयान में कहा कि 19 जून को दिल्ली से दरभंगा जाने वाली स्पाइस जेट उड़ान एस जी 476 बिना किसी देरी के समय से रवाना हुई। दिल्ली में यात्रियों के चढ़ने के समय बहुत खराब मौसम के कारण वातानुकूल प्रणाली अपनी क्षमता से कम काम करते हुए महसूस हुई और विमान के दोनों दरवाजे खुले थे। विमान में सवार होने की प्रक्रिया एयरोब्रिज से नहीं हो रही थी।  इनपुट एजेंसियां

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

उपराष्ट्रपति ने की मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के कार्यों की सराहना, कहा आपने मुख्यमंत्री का दम दुनिया को दिखा दिया