Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

योग मानवता के लिए भारत का अनूठा उपहार : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

हमें फॉलो करें Draupadi Murmu
नई दिल्ली , शुक्रवार, 21 जून 2024 (19:16 IST)
Statement of President Draupadi Murmu on International Yoga Day : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को कहा कि योग मानवता के लिए भारत का अनूठा उपहार है और जीवनशैली से जुड़ी बढ़ती समस्याओं के कारण यह और भी महत्वपूर्ण हो गया है। मुर्मू ने राष्ट्रपति सचिवालय के अधिकारियों के साथ यहां राष्ट्रपति भवन में योग भी किया।
राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पूरे विश्व समुदाय, खासकर भारत के नागरिकों को बधाई। योग मानवता के लिए भारत का अनूठा उपहार है। जीवनशैली से जुड़ी बढ़ती समस्याओं के मद्देनजर योग आज और भी महत्वपूर्ण हो गया है।
उन्होंने योग करते हुए अपनी तस्वीरें भी ‘एक्स’ पर साझा कीं। उन्होंने कहा, योग शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक कल्याण का एक तरीका है। आइए हम योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने का संकल्प लें। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हर साल 21 जून को मनाया जाता है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Heatwave Death : देश के बड़े हिस्से में जानलेवा बनी लू, 1 मार्च से 20 जून तक 143 लोगों की मौत