Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

लद्दाख में सेना के वाहन पर गिरा पत्थर, ले. कर्नल और जवान शहीद, 2 मेजर और कैप्टन जख्मी

Advertiesment
हमें फॉलो करें Stone fell on army vehicle in Galwan Ladakh

सुरेश एस डुग्गर

जम्मू , बुधवार, 30 जुलाई 2025 (21:06 IST)
Indian Army News : लद्दाख के गलवान के चारबाग इलाके में बड़ा हादसा हुआ है। सेना के एक वाहन पर बोल्डर (पत्थर) गिर गया। इससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। वाहन में सवार 2 अधिकारी शहीद हो गए और 3 अधिकारी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। ये हादसा बुधवार सुबह करीब 11.30 बजे उस वक्त हुआ जब दुरबुक से चोंगताश जा रहा सैन्य वाहन भूस्खलन की चपेट में आ गया। घायलों को एयरलिफ्ट किया गया। घायलों में 2 मेजर और 1 कैप्टन हैं। उनकी दशा नाजुक बताई जा रही है। जवानों का काफिला दुरबुक से चोंगटास ट्रेनिंग यात्रा पर था।

रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि ये हादसा बुधवार सुबह करीब 11.30 बजे उस वक्त हुआ जब दुरबुक से चोंगताश जा रहा सैन्य वाहन भूस्खलन की चपेट में आ गया। इसमें 14 सिंध हॉर्स के लेफ्टिनेंट कर्नल मनकोटिया और जवान दलजीत सिंह शहीद हो गए, जबकि मेजर मयंक शुभम (14 सिंध हॉर्स), मेजर अमित दीक्षित और कैप्टन गौरव (60 आर्म्ड) घायल हुए हैं।

घायल जवानों को 153 एमएच, लेह ले जाया गया है। इस हादसे को लेकर भारतीय सेना की फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स ने जानकारी दी है कि 30 जुलाई को करीब 11.30 बजे लद्दाख में एक सैन्य काफिले के वाहन पर चट्टान से एक पत्थर गिर गया। बचाव कार्य जारी है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Amit Shah : 22 दिनों तक जवानों ने ड्रोन से भेजा खाना खाया, कैसे किया आतंकियों का काम तमाम, अमित शाह ने बताया पूरा ऑपरेशन