Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Monday, 7 April 2025
webdunia

दिल्ली में आंधी-तूफान का खतरा, स्कूल बंद

Advertiesment
हमें फॉलो करें storm threat
नई दिल्ली , मंगलवार, 8 मई 2018 (14:14 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को भी कुछ क्षेत्रों में धूल भरी आंधी और तूफान आने की आशंका जताई गई है। राजधानी में सोमवार रात भी धूल भरी आंधी और तूफान आया था।
 
मौसम विभाग के अनुसार राजधानी कुछ क्षेत्रों में आंधी और तूफान आ सकता है और इस दौरान 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से हवा चल सकती है। इसके अलावा हरियाणा, चंड़ीगढ़ और पश्चिम उत्तर प्रदेश के भी कुछ क्षेत्रों में आंधी-तूफान की आशंका जताई गई है। 
 
जानकारी के अनुसार जम्मू-कश्मीर और हिमालय रीजन में सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ अब कमज़ोर पड़ गया है। हालांकि दोपहर बाद जब ये पश्चिमी विक्षोभ पूर्व दिशा की ओर बढ़ते हुए हरियाणा, दिल्ली और पंजाब को क्रॉस करेगा तो 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी आ सकती है और हल्की बारिश भी हो सकती है। हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि इसकी तीव्रता कम हो गई है, लेकिन अब उसकी तीव्रता काफी कम हो गई है, इसलिए जान-माल के नुकसान की आशंका नहीं बताई जा रही है।
 
मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए दिल्ली सरकार ने मंगलवार दोपहर बाद दूसरी पाली के सभी स्कूलों को बंद रहने की घोषणा कर दी है। विभाग के अनुसार राजधानी का न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 54 प्रतिशत रहा। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
 
सोमवार देर रात राजधानी दिल्ली और गुरुग्राम एवं फरीदाबाद समेत राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में तेज धूल भरी आंधी चली जिससे कई स्थानों पर बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। राजधानी में कई स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

AMU को जमीन देने वाले राजा महेन्द्र ने अटलजी को दी थी पटखनी