Publish Date: Tue, 13 Feb 2024 (17:09 IST)
Updated Date: Tue, 13 Feb 2024 (17:14 IST)
One More Student Commits Suicide In Kota: राजस्थान के कोटा में स्टूडेंट की सुसाइड का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार सुबह एक और आईआईटी छात्र के सुसाइड की खबर आने से हड़कंप मच गया है, जबकि कोटा पुलिस एक अन्य लापता छात्र की तलाश में जुटी है, जिसके लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया है।
मरने वाले आईआईटी छात्र की पहचान शुभ चौधरी के रूप में हुई है, जो झारखंड का रहने वाला है। शुभ जेईई मेन में कम परसेंटाइल आने के बाद खुश नहीं था और इसी वजह फांसी लगाकर उसने जान दे दी है।
कोटा के महावीर नगर इलाके में स्थित कृष्ण रेजिडेंसी नामक हॉस्टल में रहने वाला छात्र शुभ चौधरी की आत्महत्या की सूचना मिलते ही जवाहर नगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है परिजनों के आने के बाद ही मृतक छात्र का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
जेईई की तैयारी कर रहा था शुभ : मृतक इंजीनियरिंग की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था और 2 साल से कोटा में रह रहा था। कहा जा रहा है कि जेईई मेन के नतीजे भी घोषित हुए हैं, अंदेशा है कम परसेंटाइल के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है और के कमरे की पुलिस छानबीन कर रही है।
गौरतलब है 2023 में कोटा शहर में कोचिंग अथवा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले कुल 27 छात्रों ने सुसाइड किया था और साल 2024 में अब तक कुल 4 छात्रों ने सुसाइड करके अपनी इहलीला समाप्त कर ली है। पुलिस अभी मध्य प्रदेश के लापता छात्र रचित को लेकर हैरान है। रचित कहां गया कैसे गायब इसे लेकर पुलिस जांच कर रही है।
Edited by navin rangiyal
About Writer
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें