Publish Date: Thu, 20 Jun 2024 (18:26 IST)
Updated Date: Thu, 20 Jun 2024 (18:30 IST)
रील्स की लत ने लोगों को पागल बना दिया है। ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है। जिसमें एक लड़की की करतूत को देखकर हर कोई दंग रह गया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें रील बनाने के चक्कर में लड़की अपनी जान दांव पर लगा देती है। दरअसल, वो लड़के का हाथ थाम कर हवा में लटक जाती है। जहां से वो लटकी है वो बहुत उंचाई वाली जगह नजर आ रही है। लेकिन एक तीनों बेखौफ होकर रील्स बना रहे हैं।
बता दें कि लड़की के ऐसी हरकत करने से उसकी जान भी जा सकती थी। वीडियो को जब आप गौर से देखेंगे तो मालूम होगा कि ये लड़की ने बेहद खतरनाक काम किया था। वो लटकने के साथ मुस्कुरा भी रही है। वहीं उसका दोस्त लेटकर और उसका हाथ थामा हुआ है। वहीं वो लड़की लटकते समय झुल भी रही हैं।
लोगों ने किया कमेंट : हालांकि इस वीडियो को @punekarnews नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसमें बेहद खतरनाक स्टंट करते हुए लड़की दिख रही होती है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग कई तरह के कमेंट भी कर रहे हैं। वहीं एक यूजर्स ने कमेंट में कहा कि, इन लोगों पर कार्रवाई की जाए।
Edited by Navin Rangiyal