Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

स्टंट की शूटिंग के दौरान गई दो लोगों की जान! (वीडियो)

Advertiesment
हमें फॉलो करें स्टंट की शूटिंग के दौरान गई दो लोगों की जान! (वीडियो)
, सोमवार, 7 नवंबर 2016 (17:49 IST)
बेंगलूरू। पास के रामनगरा जिले में तिप्पगोंडनहल्ली जलाशय में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान हेलीकाप्टर से आज कूदने के बाद दो स्टंट कलाकारों के डूब जाने की आशंका है। हैरान कर देने वाला यह दृश्य कैमरे में कैद हुआ जिसमें अनिल और उदय ने हेलीकाप्टर से छलांग लगाई। इस दृश्य में लोकप्रिय कन्नड़ अभिनेता विजय भी शामिल थे, लेकिन वे तैरकर सुरक्षित निकल आए, वहीं अनिल और उदय को खुद को डूबने से बचने के लिए संघर्ष करते देखा गया जिसके बाद वे लापता हो गए। पुलिस ने कहा कि इन दो कलाकारों का पता लगाने के लिए बचाव अभियान जारी है। हालांकि दोनों के जीवित होने पर अंदेशा है। 



 
 
 बताया जाता है कि हेलीकॉप्टर से समुद्र पर यह स्टंट किया जा रहा था तभी यह हादसा हो गया। देखें वीडियो- 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जानिए कैसे बनता है स्मॉग