Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

स्वामी ने कहा- पुतिन साबित करें कि वे भारत के दोस्त हैं, सोनिया के बारे में मांगी खास जानकारी

Advertiesment
Subrahmanyam Swami
नई दिल्ली। भाजपा सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी ने अपने ट्‍वीट में कहा कि रूस के राष्ट्रपति पुतिन को साबित करना चाहिए कि वे भारत के दोस्त हैं। स्वामी ने पुतिन से सोनिया गांधी के बारे में भी जानकारी मांगी है।


उन्होंने कहा कि पुतिन को हमें बताना चाहिए कि हाल ही में श्रीमती गांधी दो बार रूस क्यों गईं? उन्होंने कहा कि पुतिन को सोनिया गांधी और उनके पिता के केजीबी से जुड़ाव की जानकारी भी देनी चाहिए। उन्होंने पुतिन पर परोक्ष हमला करते हुए कहा कि फिलहाल पुतिन दोनों तरफ खेल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पुतिन को महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सुभाषचंद्र बोस और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री से जुड़ी फाइलों के बारे में भी जानकारी देनी चाहिए। उल्लेखनीय है कि शास्त्री की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में रूस के ताशकंद में हुई थी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मेवाड़ वागड पर होगा वर्चस्व को लेकर संघर्ष, रणनीति बनाने में जुटे भाजपा और कांग्रेस