Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

फिर बोले सुब्रमण्यम स्वामी, सरकार बंद कर दे JNU

Advertiesment
हमें फॉलो करें फिर बोले सुब्रमण्यम स्वामी, सरकार बंद कर दे JNU
, शुक्रवार, 10 जनवरी 2020 (15:58 IST)
अहमदाबाद। वरिष्ठ भाजपा नेता तथा राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने शुक्रवार को एक बार फिर नई दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) को बंद करने का सुझाव दिया।
 
स्वामी ने यहां थलतेज में एक निजी विश्वविद्यालय के कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से कहा कि सरकार को जेएनयू को लेकर बड़ा कदम उठाना चाहिए। इसकी सफाई के लिए इसे कम से कम दो साल के लिए बंद कर देना चाहिए और जब यह शुरू हो तो इसका नाम बदलकर सुभाषचंद्र बोस विश्वविद्यालय कर दिया जाना चाहिए।
 
उन्होंने कहा कि बंद करने से पहले अच्छे छात्रों को दिल्ली विश्वविद्यालय या अन्य में स्थानांतरित कर देना चाहिए तथा हुल्लड़बाजों को बाहर कर देना चाहिए। स्वामी ने कहा कि नेहरू के नाम पर पहले से ही कई संस्थान हैं, इसलिए जेएनयू का नाम बदल दिया जाना चाहिए।
 
स्वामी ने दावा किया कि जेएनयू तथा अन्यत्र हो रहे नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर के हिंसक विरोध के पीछे आतंकी और विदेशी तत्वों का हाथ भी है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हम लड़ते रहेंगे, देश की आवाज उठाते रहेंगे-प्रियंका गांधी