Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सुप्रीम कोर्ट में जम्मू कश्मीर पर सुनवाई, दिनभर की टॉप 20 खबरें

हमें फॉलो करें सुप्रीम कोर्ट में जम्मू कश्मीर पर सुनवाई, दिनभर की टॉप 20 खबरें

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, सोमवार, 16 सितम्बर 2019 (20:41 IST)
1. सुप्रीम कोर्ट में जम्मू कश्मीर पर सुनवाई : जम्मू कश्मीर पर सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई। सुनवाई के दौरान बोले सीजेआई रंजन गोगाई। जरूरत पड़ी तो मैं भी जाऊंगा कश्मीर। केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर मांगा जवाब।
 
2. कश्मीर में अब ‘आजाद’ : सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद को दी कश्मीर जाने की इजाजत। 4 जिलों का कर सकेंगे दौरा। अपने दौरे को लेकर सुप्रीम कोर्ट को एक रिपोर्ट सौंपेंगे आजाद।
 
3. कश्मीर पर CPM की बुकलेट : सीपीएम ने कश्मीर में 370 हटाने के फैसले को बताया तानाशाही। जम्मू कश्मीर पर लॉन्च की बुकलेट, कहा- फैसला संविधान के साथ धोखा।
 
4. CONG-NCP में सीटों का बंटवारा : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में एनसीपी और कांग्रेस में गठबंधन में हुआ सीटों का बंटवारा। 125-125 सीटों पर दोनों पार्टियां लड़ेंगी चुनाव। बाकी 38 सीटों पर सहयोगी पार्टियां लड़ेगी चुनाव।
 
5. भाजपा-शिवसेना में खटास : महाराष्ट्र में सीटों को लेकर भाजपा और शिवसेना में खटास की खबर।सूत्रों का दावा।शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे कार्यकर्ताओं से सभी 288 सीटों पर चुनाव लड़ने को कहा।बोले मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस। जल्द सुलझेगा मुद्दा।
 
6. चुनाव में याद आया राम मंदिर : महाराष्ट्र में चुनाव से पहले शिवसेना ने फिर की अयोध्या में राम मंदिर बनाने की मांग। कहा- मोदी सरकार कानून बनाकर करें मंदिर निर्माण। शिवसेना रखेगी मंदिर निर्माण में पहली ईंट।
 
7. अब NRC बना चुनावी मुद्दा : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में एनआरपी लागू करने के दिए संकेत। बोले- सरकार के प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा। लागू हो एनआरसी।
 
8. हाईकोर्ट से योगी सरकार को झटका : इलाहाबाद हाईकोर्ट से योगी सरकार को बड़ा झटका। SC में शामिल नहीं होंगी 17 ओबीसी जातियां। यूपी सरकार के फैसले पर लगाई रोक। कहा- ऐसे फैसले लेने का अधिकार सरकार को नहीं।
 
9. NGT के पास ऑड- ईवन : दिल्ली में केजरीवाल सरकार के ऑड-ईवन फैसले को NGT में चुनौती। लोगों की परेशानी का दिया हवाला। सरकार ने 4 से 15 नवंबर तक ऑड-ईवन लागू करने का दिया है आदेश।
 
10. बोलकर फंस गए मंत्री जी : सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे मोदी सरकार के मंत्री संतोष गंगवार। उत्तर भारत के लोगों की काबिलियत पर उठाए थे सवाल, बाद में दी थी सफाई। विरोधी दलों के निशाने पर हैं गंगवार।
11. मोदी-ट्रंप साथ-साथ : अमेरिका में पीएम मोदी के हाउडी कार्यक्रम में शामिल होंगे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप। 22 सितम्बर को होगा कार्यक्रम। संयुक्त राष्ट्र सभा की बैठक में शामिल होने के लिए अमेरिका जा रहे हैं पीएम मोदी। 
 
12. मुश्किल में चिन्मयानंद : यौन शोषण में फंसे पूर्व मंत्री चिन्मयानंद मामले में पीड़ित लड़की ने सीजीएम कोर्ट में दर्ज कराए बयान। पहले ही चिन्मयानंद से एसआईटी कर चुकी है पूछताछ।
 
13. तेल के दामों में लगेगी आग : सउदी अरब में तेल के कुएं में आग लगने के बाद भारत में बढ़ सकते पेट्रोल डीजल के दाम। ड्रोन हमले के बाद तेल के दामों में लगी थी आग।
 
14. वित्त मंत्री का बूस्टर फेल : वित्त मंत्री के बूस्टर के बाद भी शेयर बाजार में दिखी बड़ी गिरावट। शेयर बाजार में 261 अंकों की गिरावट। निफ्टी में भी 72 अंकों की गिरावट।
 
15. मारा गया डकैत बबुली कोल : मध्यप्रदेश में 7 लाख का इनामी डकैत बबुली कोल पुलिस एनकाउंटर में मारा गया।रीवा आईजी चंचल शेखर ने की पुष्टि।मध्य प्रदेश के साथ उत्तर प्रदेश में भी आतंक का पर्याय था बबुली कोल।
 
16. मंदसौर-नीमच में बर्बादी की बारिश : मध्यप्रदेश के मंदसौर और नीमच में भारी बारिश के चलते हालात हुए बेहद खराब। गांधी सागर बांध को लेकर अलर्ट पर प्रशासन। चंबल में बाढ़ का पानी मचा रहा उत्पात।
 
17. बारिश पर तेज हुई सियासत : बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेने मंदसौर के मल्हारगढ़ पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान। प्रभावित लोगों से की बात।
 
18. भगवान अब बारिश बंद करो दो : मध्यप्रदेश में 33 जिले बाढ़ की चपेट में। भारी बारिश को लेकर 5 जिलों में रेड अलर्ट। हरदा, होशंगाबाद, रायसेन, राजगढ़ और सीहोर में रेड अलर्ट। 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट।
 
19. फिल्म 'शकुंतला देवी' का फर्स्ट लुक रिलीज़ : फिल्म 'शकुंतला देवी' का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज़। ह्यूमन कम्प्यूटर के रूप में मशहूर शकुंतला देवी पर बनेगी यह फिल्म। एक्ट्रेस विद्या बालन निभाएंगी शकुंतला देवी का किरदार। पोस्टर पर बॉब हेअरकट और रेड साड़ी में शकुंतला देवी की तरह नजर आईं विद्या। 2020 में फिल्म होगी रिलीज़। 
 
20. कबीर सिंह के डायरेक्टर के साथ रणबीर करेंगे फिल्म! : कबीर सिंह जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा अब बनाएंगे 'डेविल' नामक फिल्म। सूत्रों के अनुसार फिल्म में रणबीर कपूर निभाएंगे लीड रोल। यह मूवी होगी डार्क क्राइम थ्रिलर। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Tri-Series : स्कॉटलैंड के सलामी बल्लेबाजों ने नीदरलैंड्‍स के गेंदबाजों के धुर्रे बिखेरे, कोएट्जर और मुन्से के अर्धशतक