Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ज्ञानवापी मामले में सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई टली, निचली अदालत को फैसला देने से रोका

Advertiesment
supreme court
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने हिंदू पक्ष की अपील पर ज्ञानवापी मामले में की सुनवाई शुक्रवार दोपहर 3 बजे तक के लिए टाल दी। शीर्ष अदालत ने निचली अदालत को आज कोई भी फैसला देने से रोक दिया है। 
 
जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने अपने फैसले में कहा कि वाराणसी कोर्ट कोई कार्रवाई नहीं करे। कल दोपहर 3 बजे सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी।
 
उल्लेखनीय है कि ज्ञानवापी मस्जिद मामले में आज निचली अदालत में सुनवाई होनी है। इस बीच अजय मिश्रा और विशाल सिंह ज्ञानवापी मस्जिद में हुए सर्वे की रिपोर्ट अदालत को सौप दी है।

महिला पक्ष के वकील ने दावा किया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद निचली अदालत में आज सुनवाई नहीं होगी। सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के बाद ही यहां सुनवाई की जाएगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कानपुर में दंपति की धारदार हथियार से हमला कर निर्मम हत्या