Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Wednesday, 9 April 2025
webdunia

आर्थिक संकट से निपटने में नाकाम मोदी सरकार हड़प रही RBI का धन, लगा रही है साख पर बट्टा

Advertiesment
हमें फॉलो करें Rahul Gandhi
, मंगलवार, 27 अगस्त 2019 (15:05 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul gandhi) ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) से 1.76 लाख करोड़ रुपए मोदी सरकार को ट्रांसफर को लेकर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री आर्थिक संकट का हल नहीं निकाल पा रहे हैं और वे RBIका धन हड़प रहे हैं।
 
राहुल गांधी ने #RBILooted हैशटेग का प्रयोग करते हुए लिखा है कि RBI से धन हड़पने का तरीका काम नहीं आएगा। यह डिस्पेंसरी से बैंड-ऐड चुराकर गोली लगने से हुए घाव पर लगाने जैसा है। 
 
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बिमल जालान कमेटी की सिफारिशें मानते हुए कैश सरप्लस में से 1.76 लाख करोड़ रुपए सरकार को ट्रांसफर करने की मंजूरी दी थी।
webdunia
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने भी इसे लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा। सुरजेवाला ने ट्वीट किया कि यह रहस्यमयी संयोग है या सुनियोजित साजिश कि आरबीआई से ली गई 1.76 लाख करोड़ रुपए की राशि भाजपा सरकार द्वारा पेश किए गए बजट की 'गायब' राशि के बराबर है? क्या यह रकम भाजपा के दिवालिया पूंजीपति मित्रों को बचाने के लिए है? क्या ये आर्थिक समझदारी है?
सुरजेवाला ने एक अन्य ट्‍वीट में लिखा कि मोदी 2.0 ने RBI के खजाने को लूटकर अर्थव्यवस्था को बर्बाद करने की अपनी कारगुजारियों पर पर्दा डालने का कपटी साधन बना दिया है। आर्थिक इमरजेंसी व युद्ध जैसे हालत में इस्तेमाल होने वाली पुश्तैनी धरोहर का इस्तेमाल कर RBI की साख पर बट्टा लगा दिया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बुरी बातों को नजर अंदाज करने के कारण ही रहाणे के बल्ले से निकले 102 रन