Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सुशांत ने थाईलैंड ट्रिप पर खर्च किए थे 70 लाख रुपए,‍ रिया का दावा

हमें फॉलो करें सुशांत ने थाईलैंड ट्रिप पर खर्च किए थे 70 लाख रुपए,‍ रिया का दावा
, गुरुवार, 27 अगस्त 2020 (14:19 IST)
मुंबई। फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की संदेहास्पद मौत के मामले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती पर कई आरोप लगे हैं। इस बीच, रिया ने दावा किया है कि सुशांत ने थाईलैंड ट्रिप पर 70 लाख रुपए खर्च किए थे।
 
मीडिया रिपोर्ट्‍स के मुताबिक रिया ने कहा कि सुशात राजा की तरह जीवन जीते थे। थाईलैंड यात्रा के लिए उन्होंने एक प्राइवेट जेट बुक किया था। रिया ने आजतक दिए इंटरव्यू में कहा कि मुझसे पहले भी सुशांत 6 लड़कों के साथ थाइलैंड एक ट्रिप पर गए थे। इस यात्रा पर 70 लाख रुपए का खर्च आया था। सुशांत को कंट्रोल करने वाली‍ बात को भी रिया ने आधारहीन बताया।
 
मांगी सुरक्षा : दूसरी ओर, रिया ने जान का खतरा बताते हुए अपने और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए पुलिस सुरक्षा उपलब्ध करवाए जाने की मांग की है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी मुंबई पुलिस से रिया को सुरक्षा देने की अपील की है। इस बीच, मुंबई पुलिस रिया के घर पर पहुंच गई है। 
webdunia
दूसरी ओर, कुछ समय पहले ही रिया के ट्‍विटर हैंडल से ट्‍वीट किया गया है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि मीडिया के लोग मेरी बिल्डिंग के कंपाउंड में घुसे और मेरे पिता एवं चौकीदार को चोट पहुंचाई। राम मेरी बिल्डिंग का वॉचमैन है। उन्होंने सवाल किया कि क्या यह अपराध नहीं है?
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Fact Check: क्या 12 घंटे में लौटने पर नहीं लगेगा वापसी का टोल टैक्स? जानिए वायरल मैसेज का पूरा सच