Ramcharitmanas

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ताइवान के साथ मिलकर चीन को बड़ा झटका देने की तैयारी में भारत, डोनाल्ड ट्रंप भी हो जाएंगे हैरान

Advertiesment
हमें फॉलो करें ताइवान के साथ मिलकर चीन को बड़ा झटका देने की तैयारी में भारत, डोनाल्ड ट्रंप भी हो जाएंगे हैरान

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, गुरुवार, 20 मार्च 2025 (20:28 IST)
taiwan india economic partnership china trade : ताइवान के साथ भारत एक बड़ा समझौता करने जा रहा है। इससे चीन को बड़ा झटका लगने वाला है। भारत और ताइवान के इस समझौते पर डोनाल्ड ट्रंप की भी नजर है। ताइवान के डिप्टी नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर (NSA) सू चिन शू ने कहा है कि उनका देश भारत को चीन पर व्यापारिक निर्भरता कम करने में मदद कर सकता है। उन्होंने भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते (FTA) की वकालत की है। इससे भारतीय बाजार में ताइवान का निवेश बढ़ेगा और चीन से आयात भी कम होगा। खबरों के मुताबिक भारत का चीन के साथ व्यापार घाटा बढ़ता जा रहा है। चीन से 2023-24 में उसका आयात कुल 101.75 अरब अमेरिकी डॉलर था जबकि निर्यात 16.65 अरब अमेरिकी डॉलर था। 
ताइवान ने भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते (FTA) की वकालत करते हुए कहा है कि इससे दोनों देशों को भारी आर्थिक लाभ होगा। ताइवान के NSA ने कहा कि भारत में टैरिफ (आयात शुल्क) बहुत अधिक हैं। इससे व्यापारिक संभावनाओं पर असर पड़ता है। अगर FTA लागू होता है तो ताइवान की कंपनियां भारत में बड़े पैमाने पर निवेश करेंगी और इससे भारतीय उद्योगों को नई तकनीक और विशेषज्ञता मिलेगी। 
 
क्या बोले ताइवान के NSA
ताइवान के NSA सू चिन शू ने नई दिल्ली में रायसीना डायलॉग के दौरान कहा कि भारत की विशाल युवा आबादी और ताइवान की तकनीकी विशेषज्ञता मिलकर एक मजबूत आर्थिक साझेदारी बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि भारत को अब चीन से आयात करने की बजाय इलेक्ट्रॉनिक और ICT (इन्फॉर्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी) उत्पादों का उत्पादन खुद करना चाहिए और इसमें ताइवान उसकी मदद कर सकता है। इससे भारत को मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत अभियान को मजबूती देने का मौका मिलेगा। 
चीन के साथ बढ़ रहा है घाटा
आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक भारत का चीन के साथ व्यापार घाटा तेजी से बढ़ रहा है। 2023-24 में भारत ने चीन से 101.75 अरब अमेरिकी डॉलर का आयात किया जबकि चीन को सिर्फ 16.65 अरब अमेरिकी डॉलर का निर्यात किया। यह भारी असमानता भारत के लिए आर्थिक रूप से नुकसानदेह है। ताइवान के साथ साझेदारी से भारत न केवल सेमीकंडक्टर और हाई-टेक्नोलॉजी उत्पादों में आत्मनिर्भर बन सकता है, बल्कि अपने व्यापार घाटे को भी नियंत्रित कर सकता है। इनपुट भाषा Edited by : Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

PFRDA ने जारी किया नोटिफिकेशन, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगी निश्चित Pension