Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

US सैनिकों की यूनिफॉर्म पहन अमेरिका का मजाक उड़ा रहे हैं तालिबानी आतंकी

हमें फॉलो करें US सैनिकों की यूनिफॉर्म पहन अमेरिका का मजाक उड़ा रहे हैं तालिबानी आतंकी
, रविवार, 22 अगस्त 2021 (18:43 IST)
नई दिल्ली। अमेरिका ने अफगानिस्तान से कदम पीछे क्या खींचे अब तालिबान भी दुनिया के 'चौधरी' का मजाक बनाने लग गया है। दरअसल, तालिबान ने हाल में ही एक तस्वीर जारी की है, जिसमें कई आतंकवादी द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान इवो जीमा पर अमेरिकी ध्वज उठाने वाले सैनिकों का मजाक उड़ाते हुए दिखाई दे रहे हैं। 
 
उल्लेखनीय है कि 1945 की मूल तस्वीर में अमेरिकी सेना के 6 मरीन ने जापान के सुरीबाची पर्वत पर अमेरिकी झंडा फहराया था। अमेरिकी सेना की यह तस्वीर बहादुरी का प्रतीक मानी जाती है। अमेरिकी सैनिकों की तरह झंडा फहराते हुए दिख रहे तालिबान के ये आतंकी बद्री 313 यूनिट के हैं।
अमेरिकी सैनिकों की वर्दी में दिखाई दे रहे इन तालिबानियों ने अपना सफेद झंडा उठाया हुआ है। यह झंडा उन्होंने ठीक उसी तरह उठाया है, जिस तरह अमेरिकी सैनिकों ने अपना ध्वज उठाया था। 

इन आतंकियों ने अमेरिकी सैनिकों की यूनिफॉर्म, उनकी रायफल, हेलमेट और दूसरे गियर पहने हुए हैं। पहली नजर में ये आतंकी किसी देश की स्पेशल फोर्स के कमांडो की तरह दिखाई देते हैं। माना जा रहा है कि इन्होंने ये सामान चुराए हुए हैं, जो कि नाटो सैनिकों के हैं। यह भी कहा जा रहा है कि यह सामान वह भी हो सकता है, जो नाटो सैनिक अफगानिस्तान छोड़ते समय यहीं छोड़ गए थे। 
webdunia
एक दावे के मुताबिक तालिबान ने अफगानिस्तान पर कब्जे के बाद करीब 28 बिलियन डॉलर के हथियार जब्त किए हैं। ये हथियार अमेरिका ने 2002 और 2017 के बीच अफगान बलों को दिए थे। ये सभी हथियार अब तालिबान के कब्जे में हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सितंबर में 3rd Wave की आशंका, रोज आ सकते हैं 4-5 लाख Corona केस