Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

तेलंगाना के सीएम चाहते हैं नई सोच का नया संविधान, पीएम मोदी को बताया अदूरदर्शी

हमें फॉलो करें तेलंगाना के सीएम चाहते हैं नई सोच का नया संविधान, पीएम मोदी को बताया अदूरदर्शी
, बुधवार, 2 फ़रवरी 2022 (08:37 IST)
मुंबई। तेलंगाना के मुख्‍यमंत्री और टीआरएस के प्रमुख के चंद्रशेखर राव देश में नई सोच का नया संविधान चाहते हैं। इसके लिए देश के नेतृत्‍व में बदलाव करने की आवश्यकता है।
 
उनका कहना है कि नया संविधान भी लिखा जाना चाहिए। देश में नई सोच, नया संविधान लाने की आवश्‍यकता है। उन्होंने कहा कि वह जल्‍द ही मुंबई जाएंगे और इस संबंध में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से मुलाकात करके बातचीत करेंगे।
 
राव ने कहा कि बीजेपी को केंद्र से हटाकर बंगाल की खाड़ी में फेंकने की जरूरत है। देश के लिए जो भी जरूरी होगा हम करेंगे चुप नहीं बैठेंगे। यह लोकतंत्र है। हमारे पीएम बहुत अदूरदर्शी हैं।
 
उन्होंने साफ कहा कि कि वह प्रधानमंत्री बनने के लिए नहीं लड़ रहे हैं, लेकिन बदलाव लाने के लिए लड़ेंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Omicron की चपेट में 'दुनिया', 10 हफ्ते में 9 करोड़ से ज्यादा संक्रमित