Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

तीन घंटे देरी से पहुंची टेल्गो ट्रेन

Advertiesment
हमें फॉलो करें तीन घंटे देरी से पहुंची टेल्गो ट्रेन
, मंगलवार, 2 अगस्त 2016 (15:51 IST)
मुंबई। स्पेन में बनी उच्च गति वाली ट्रेन टेल्गो ने अपने परीक्षण का तीसरा और अंतिम चरण मंगलवार को पूरा कर लिया। यह ट्रेन नई दिल्ली से मुंबई के बीच चली। तय समय सीमा से यह  ट्रेन तीन घंटे की देरी से अपने गंतव्य तक पहुंची। ट्रेन ने अपना अंतिम परीक्षण कल दिल्ली से 7 बजकर 55 मिनट पर शुरू किया था और वह आज  तीन घंटे की देरी से 11 बजकर 40 मिनट पर मुंबई पहुंची। पश्चिमी रेलवे के अधिकारी ने बताया कि  भारी बारिश के कारण रास्ते में देरी हुई।
ऐसी उम्मीद थी कि यह सेमी हाईस्पीड ट्रेन 1,384 किमी की यात्रा 12 घंटे 35 मिनट में पूरी कर लेगी  और इसलिए मुंबई पहुंचने का समय आठ बजकर 31 मिनट तय किया गया था। अधिकारी ने कहा कि  हालांकि ट्रेन को 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलाने का परीक्षण सफल रहा।
 
टेल्गो ट्रेन की औसत रफ्तार 90-100 किमी होती है और यह अधिकतम 130-135 किमी प्रति घंटे के  रफ्तार से दौड़ सकती है। इस मार्ग की दूरी तय करने में राजधानी एक्सप्रेस को 16 घंटे लगते हैं। दो कार्यकारी श्रेणी, चार कुर्सी यान, एक कैफिटेरिया सहित ट्रेन मे कुल नौ डिब्बे हैं। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

विशेष दर्जे की मांग पर आंध्रप्रदेश बंद के कारण जनजीवन प्रभावित