sawan somwar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

देश के बड़े हिस्से में भीषण गर्मी से कोई राहत नहीं

Advertiesment
हमें फॉलो करें Temperature
नई दिल्ली , सोमवार, 23 मई 2016 (00:54 IST)
नई दिल्ली। देश के एक बड़े हिस्से में जारी भीषण गर्मी से लोगों को रविवार को भी कोई राहत नहीं मिली और हरियाणा के हिसार तथा राजस्थान के चुरू में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि हिसार में पारा 47.5 डिग्री तक चढ़ गया जबकि चुरू का अधिकतम तापमान 47 डिग्री रहा। राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 42.7 प्रतिशत दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री ज्यादा है।
 
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सफदरजंग केंद्र के आंकड़ों के अनुसार, अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री रहा। सफदरजंग केंद्र के आंकड़ों को शहर के लिए आधिकारिक आंकड़ा माना जाता है।
 
हालांकि पालम स्थित केंद्र में अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लोगों को राहत प्रदान करने वाले एक पूर्वानुमान में मौसम विभाग ने कहा है कि कल शाम और रात में बारिश और आंधी आ सकती है।
 
उत्तर प्रदेश और ओड़िशा में कई स्थानों पर तापमान 45 डिग्री के आसपास रहने के कारण लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
 
पंजाब में भी भीषण गर्मी का दौर जारी है और सबसे अधिक तापमान 41.5 डिग्री अमृतसर में रहा।
मौसम विभाग ने बताया कि राजस्थान के श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 46 डिग्री दर्ज किया गया जबकि पिलानी में 45.5 डिग्री और कोटा में 45 डिग्री अधिकतम तापमान रहा। 
 
पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई, वहीं राज्य का पश्चिमी हिस्सा शुष्क रहा। राज्य में सबसे अधिक तापमान 45.5 डिग्री झांसी में दर्ज किया गया। ओड़िशा भी भीषण गमी की चपेट में है और तितलागढ़ में अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री रहा। 
 
इस बीच मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि तेलंगाना में अगले तीन दिनों तक भीषण गर्मी की स्थिति बनी रहेगी और तापमान के 45 डिग्री तक पहुंच जाने के आसार हैं।
 
विभाग ने कल से तीन दिनों के लिए लू की चेतावनी जारी की है। मौसम बुलेटिन में कहा गया है कि आदिलाबाद, निजामाबाद, वारंगल, करीमनगर, खम्मम, मेडक और नलगोंडा में 23 मई से 25 मई के बीच लू की स्थिति बनी रहने के आसार हैं।
 
राज्य में इस साल गर्मियों में अब तक 309 लोगों की मौत हो चुकी है। उधर कई अन्य राज्यों से भी लोगों के भीषण गर्मी से परेशान रहने की खबरें हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे ईरान, महत्वपूर्ण समझौते पर होंगे हस्ताक्षर